Thu. Oct 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

इस्तांबुल के नाइटक्लब में आग लगने से 29 लोगों की मौत

 

एपी, इस्तांबुल।

फाइल

इस्तांबुल के नाइटक्लब में चल रहे मरम्मत कार्य के दौरान मंगलवार को आग लगने से 29 लोगों की मौत हो गई और अन्य कई बुरी तरह से घायल हो गए। कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

सरकार संचालित अनादोलु न्यूज एजेंसी के अनुसार, घायल आठ लोगों में से सात को गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस्तांबुल के यूरोपीय हिस्से के बेसिक्तास जिले में 16 मंजिले आवासीय भवन के भूतल पर स्थित नाइटक्लब मरम्मत के लिए बंद था। बाद में आग बुझा दी गई।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 30 सितंबर 2026 बुधवार शुभसंवत् 2083

गवर्नर दावुत गुल ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच हो रही है। अनुमान है कि मरम्मत कार्य में शामिल लोग आग की चपेट में आ गए। न्याय मंत्री यिल्माज टुंक ने कहा कि क्लब के प्रबंधक और मरम्मत प्रभारी समेत पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com