Tue. Aug 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राजनीतिक पार्टियों से आवद्ध शिक्षकों को कारवाही करने की तैयारी में शिक्षा मन्त्री

 
सुमना श्रेष्ठ, फाईल तस्वीर

काठमांडू, ३ अप्रील । राजनीतिक पार्टियों से आवद्ध सामुदायिक विद्यालय के शिक्षकों के ऊपर शिक्षा मन्त्रालय की ओर से कारवाही की तैयारी की गई है । शिक्षा, विज्ञान तथा प्रविधि मन्त्री सुमना श्रेष्ठ की पहल में उन लोगों के कारवाही की प्रक्रिया शुरु की गई है । कहा गया है कि कारवाही से बचना है तो राजनीतिक पार्टी की अबद्धता त्यागना होगा ।
शिक्षा ऐन और राजनीतिक दल संबंधी ऐन में भी शिक्षकों को राजनीतिक दल से आबद्ध होने की अधिकार नहीं है । उल्लेखित ऐन कार्यान्वयन पर जोर देते हुए शिक्षा मन्त्री श्रेष्ठ ने पार्टियों से आबद्ध शिक्षकों को पार्टी त्याग करने के लिए आग्रह किया है । स्मरणीय है, सामुदायिक स्कूल के अधिकांश शिक्षक किसी न किसी राजनीति पार्टियों से आबद्ध हैं । इनमें से कई शिक्षक राजनीतिक पार्टियों की आवद्धता त्याग करने में अनिच्छुक हैं ।
सरकारी तथा सामुदायिक संस्थाओं में कार्यरत शिक्षक, प्राध्यापक और कर्मचारी राजनीतिक दल से आवद्ध हैं तो उन लोगों के खिलाफ प्रमाण के साथ शिकायत करने के लिए भी शिक्षा मन्त्री श्रेष्ठ ने आम सार्वसाधारणों से आग्रह किया है । उन्होंने कहा है कि दल से आवद्ध शिक्षकों को शिक्षा ऐन और राजनीतिक दल संबंधी ऐन के आधार पर कारवाही की जाएगी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com