जसपा समानुपातिक सांसद् में हसिना खान सिफारिश
काठमांडू, ४ अप्रील । जनता समाजवादी पार्टी (जसपा) ने समानुपातिक सांसद् के लिए हसिना खान को सिफारिश किया है । हसिना बांके स्थायी निवासी हैं । समानुपातिक सांसद् मंजूशर्मा अन्सारी की मृत्यु होेने के बाद रिक्त स्थान पुर्ति के लिए जसपा ने हसिना को सिफारिश करने का निर्णय लिया है । आज सुबह सम्पन्न पार्टी कार्यकारी समिति बैठक ने उनका नाम सिफारिश किया है । हसिना २७ वर्षीय युवा नेतृ हैं । हसिना समानुपातिक मुश्लीम क्लस्टर से सांसद् बनने जा रही हैं ।

