जनमत पार्टी के उपाध्यक्ष और सांसद अब्दुल खान कार एक्सीडेंट में घायल
काठमान्डू 8अप्रैल
जनमत पार्टी के उपाध्यक्ष और सांसद अब्दुल खान की कार का एक्सीडेंट हो गया है. जिसमें वो घायल हो गए हैं ।
बताया जा रहा है कि खान का बर्दिया जाते समय धादिंग में यह दुर्घटना हुआ.
सांसद खान और अन्य घायल लोगों का फिलहाल मलेखु जिला हाईवे अस्पताल में इलाज चल रहा है और आगे के इलाज के लिए उन्हें काठमांडू लाया जाने वाला है.
यह स्पष्ट नहीं है कि कार में उनके साथ कौन कौन था।

