Mon. Jun 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल के वराह क्षेत्र के चतरा में कलश यात्रा के साथ संकट मोचन हनूमद यज्ञ शुरू

 

माला मिश्रा जोगबनी अररिया सीमा क्षेत्र । ।नेपाल के प्राचीन हरिद्वार के नाम से प्रसिद्ध वाराह क्षेत्र वार्ड 1 स्थित
चतराधाम में कुंभ मेला के शुभ अवसर पर शनिवार से 11 दिवसीय संकट मोचन श्री हनुमद महायज्ञ का शुभारंभ हुआ । इससे पूर्व विधि पूर्वक पूजा अर्चना हवन वैदिक मंत्रोच्चार के बाद लगभग पंद्रह सौ महिलाओं ने कौशीकी नदी में स्नान कर कलश में जल भड़कर आसपास के क्षेत्र का परिक्रमा कर यज्ञ स्थल पहुंचा । जगद्गुरु रामानंदाचार्य सेवा पीठ के पीठाधीश अनन्तश्री विभूषित जगद्गुरु महायोगी सिद्ध बाबा ने यज्ञ में शामिल सैकड़ों भक्तजन को संकल्प का अनुष्ठान बनारस सहित अन्य जगहों से पहुंचे विद्वान पंडितो के साथ मिलकर संपन्न कराया । 11दिवसीय यह यज्ञ में 108 हवन कुण्ड बनाया गया है । पूर्णाहुति के बाद यह यज्ञ संपन्न होगा । इस मौके पर कोशी प्रदेश के विभिन्न शहरों के अलावा भारत नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र हजारों धर्मप्रेमी श्रद्धालु पहुंच कुंभ मेला स्थल का अवलोकन किया । इस दौरान कुंभ मेला क्षेत्र में भिड़ भाड़ देखा गया । नेपाल पुलिस , सशस्त्र पुलिस , नेपाली सेना ,स्काउट गाइड के स्वयंसेवक , हिन्दू स्वयंसेवक सक्रिय दिखे ।कुंभ मेला क्षेत्र में सैकड़ों स्टाल लगाया गया है जिसमे जड़ी बूटी के सामान सहित नाश्ता , खिलौना , फल फूल सहित विभिन्न सामग्री मिलते है ।

यह भी पढें   रास्वपा की सरकार "एक्सप्रेस रूट" पर आगे बढ़ रही है : प्रधानमंत्री वालेन्द्र शाह

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *