‘अधुरा क्रान्ति’ काठमांडू की मानसिकता बदल देगीः डा. सोहन साह
काठमांडू, १८ अप्रील । मधेश प्रदेश नीति तथा योजना आयोग के पूर्व सदस्य डा. सोहन प्रसाद साह ने दावा किया है कि मधेशवादी नेता राजेन्द्र महतो द्वारा लिखित पुस्तक ‘अधुरा क्रान्ति’ काठमांडू की मानसिकता बदल देनेवाली है । राष्ट्रीय मुक्ति क्रान्ति के संयोजक राजेन्द्र महतो द्वारा लिखित पुस्तक ‘अधुरा क्रान्ति’ विमोचन समारोह को बुधबार समीक्षात्मक टिप्पणी करते हूए उन्होंने ऐसा कहा है ।
कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए डा. साह ने कहा कि जो व्यक्ति नेता महतो को नजदीक से नहीं जनता हैं, उन लोगों की मानसिकता मधेश और मधेशवादी नेताओं को लेकर कुछ अलग ही है । उन्होंने आगे कहा– ‘काठमांडू की वौद्धिक वर्ग में मधेश और यहां के नेताओं को लेकर कुछ गलत चिन्तन है । ‘अधुरा क्रान्ति’ उस मानसिकता को बदल दनेवाली है ।’ उन्होंने यह भी कहा कि पुस्तक युवा पुस्ता के लिए महत्वपूर्ण और संग्रहणीय है, जहां पुराने पीढि़ के लोगों ने काठमांडू के साथ किया गया संघर्ष और पीड़ा समावेश है । उनका मानना है कि मधेश मुद्दा और मधेशी नेताओं को लेकर नेपाली मीडि़या में जो भी भ्रमपूर्ण सामाग्री प्रस्तुत किया जा रहा है, उसको भी यह पुस्तक तोड़ देनेवाला है ।
डा. साह ने यह भी कहा है कि मधेश मुद्दा और मधेश आन्दोलन को लेकर अनुसन्धान करनेवालों के लिए भी ‘अधुरा क्रान्ति’ एक महत्वपूर्ण पुस्तक साबित हो सकता है ।

