Wed. Jul 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बालाजु बाइसधारा में आज से मेला शुरु

 

काठमांडू, वैशाख ११ –
बालाजु बाइसधारा में आज से मेला शुरु
काठमांडू के बालाजु बाइसधारा में आज से मेला शुरु हुआ है । यह मेला प्रत्येक वर्ष वैशाख शुक्ल पूर्णिमा के दिन से बाइसधारा में लगता है । बाइसधारा में लगने वाला यह मेला पाँच दिनों तक चलता है ।
स्थानीय नेवार समुदाय इस मेला को ल्हुति पुन्हि’ कहते हैं । इस मेला को देखने के लिए बहुत से लोग आते हैं । आज सुबह से ही यहाँ बहुत भीड़ है जिसके कारण सवारी साधन को डाइभर्सन करने की जानकारी काठमांडू उपत्यका ट्राफिक प्रहरी कार्यालय ने दी है ।
कहते हैं कि बाइसधारा में स्नान करना मुक्तिनाथ तथा गोसाइँकुण्ड में स्नान करने के बराबर है । भक्तजनों को स्नान करने में सहज हो इस उद्देश्य से २२ धारा से जल प्रवाह की व्यवस्था मिलाई गई है । ये जानकारी मेला व्यवस्थापन समिति के संयोजक गौतम प्रजापति ने दी है । मेला में दो लाख ३० हजार श्रद्धालुओं की सहभागिता होने का अनुमान समिति ने किया है ।

यह भी पढें   देश के हिमालयी और पहाड़ी क्षेत्रों में सामान्यतः बादल,कुछ स्थानों पर मध्यम वर्षा होने की संभावना

 

 

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *