सुदूरपश्चिम प्रदेश में नाउपा से टीका थापा कृषि मन्त्री नियुक्त
धनगढी, ३० अप्रील । सुदूरपश्चिम प्रदेश में नागरिक पार्टी (नाउपा) की टीका थापा भूमि व्यवस्था तथा कृषि मन्त्री नियुक्त हो गई हैं । मुख्यमन्त्री दीर्घबहादुर सोडारी के सिफारिश पर प्रदेश प्रमुख नजिर मियाँ ने थापा को मन्त्री नियुक्त करते हुए आज ही पद तथा गोपनियता का शपथ दिलाया है ।
आज सुबह सम्पन्न सत्ता गठबन्धन बैठक ने नाउपा से थापा को मन्त्री बनाने का निर्णय लिया था । नाउपा के ही कैलाश चौधरी इससे पहले ही भौतिक पूर्वाधार विकास मन्त्री नियुक्त हो चुके हैं ।

