प्रचण्ड कर रहे है सत्तापक्ष के नेताओं से बातचीत
काठमांडू, जेठ २ –
प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल ने संसद अवरोध हटाने के विषय में सत्तापक्ष के नेताओं से बातचीत कर रहे हैं ।
कल होने वाली संसद की बैठक को चलाने के लिए निर्णय किया जाए । इस विषय को रखकर वे सत्तापक्ष के नेताओं के साथ चर्चा कर रहे हैं । बैठक प्रधानमन्त्री के सरकारी निवास बालुवाटार में हो रही है ।
आज सुबह प्रधानमन्त्री दाहाल तथा सभामुख देवराज घिमिरे के बीच करीब ४५ मिनेट की बातचीत हुई थी । यह बातचीत संसद अवरोध को ही लेकर किया गया था । सभामुख ने संसद अवरोध के कारण विधेयक पारित नहीं हो पा रहा है । इससे जनस्तर में वितृष्णा फैल रही है ।


