बौद्ध महिला संघ नेपालगञ्ज द्वारा बुद्ध जयन्ती
नेपालगञ्ज/(बाँके) पवन जायसवाल । बौद्ध महिला संघ नेपालगञ्ज बाँके ने २५६८ औं बुद्ध जयन्ती की अवसर पर सप्ताहब्यापी विभिन्न कार्यक्रम करके मनाया है ।
सप्ताहब्यापी कार्यक्रम अन्तर्गत नेपालगत्तज मे रक्तदान कार्यक्रम की आयोजन, कल्पबृक्षदान जस अन्तर्गत नेपालगञ्ज उप–महानगरपालिका वार्ड नं.–२ घरवारीटोल में रही नेपाल आधारभूत बिद्यालय में कक्षा २ और कक्षा ३ में अध्ययनरत बिद्यार्थी और स्थानीय १० वर्ष के कम उमर के १ सौ ५ बालबालिकाऔं को घरायसी सामानी, बर्तन, स्टेस्नरीका समान, बुद्धभगवान की मूर्ति लगाने के लिये सामान बितरण किया गया था ।
बुद्ध जयन्ती के दिन में रैली की आयोजन किया थया था , बुद्ध भगवान की मूर्ति सहित नेपालगञ्ज बाजार की विभिन्न जगह की परिक्रम की गई थी । वह अवसर पर यशोधरा बौद्ध महिला संघ बाँके, झिगु शाक्य पुचः तथा हर्षकीर्ति बिहार ने बुद्ध जयन्ती के दिन में प्रसाद वितरण की कार्यक्रम की आयोजन किया था । उसी शाम को ६ बजे भेरी अस्पताल नेपालगञ्ज में अवस्थित बुद्ध भगवान की मूर्ति में दीप प्रज्वलन किया गया था । वह रैली कार्यक्रम में महिला तथा पुरुष लोगों ने सहभागी होकर भव्य की मनाया यशोधरा बौद्ध महिला संघ बाँके की आजीवन सदस्य मीना तुलाधर ने जानकारी दी ।


