श्रमाधान रोजगार मेला आज से शुरू
१७ जेठ, काठमाडौं । श्रम, रोजगार तथा सामाजिक सुरक्षा मन्त्रालय द्वारा आयोजित श्रमाधान रोजगार मेला आज से कोशी प्रदेश के विराटनगर मेंशुरू हो रहा है।
मेला का प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचण्ड’ आज सुबह ११ बजे विराटनगर के सिटी प्यालेस होटल एन्ड रिसोर्ट में उद्घाटन करेंगे ।
नेपाली नागरिक की श्रम यात्रा और रोजगार के बहुआयामिक आवश्यकता को एकद्वार प्रणाली द्वारा सम्बोधन करने के उद्देश्य से ‘श्रमाधान रोजगार मेला’ आयोजित किया जा रहा है।
उद्घाटन कार्यक्रम में प्रधानमन्त्री प्रचण्डसहित श्रम, रोजगार तथा सामाजिक सुरक्षामन्त्री डोलप्रसाद अर्याल, कोशी प्रदेश के मुख्यमन्त्री हिक्मत कार्की, प्रदेश के विभिन्न मन्त्रालय के मन्त्री , विराटनगर महानगरपालिका प्रमुख की उपस्थिति रहेगी।

