Tue. Sep 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सुपर ओवर में ओमान को हराकर नामीबिया ने की जीत हासिल

 

काठमांडू, जेठ २१– आईसीसी ट्वान्टी–२० विश्वकप के अन्र्तगत नामीबिया ने सुपर ओवर में ओमान को हराकर विजय की शुरुआत की है । आईसीसी ट्वान्टी २० विश्वकप के दूसरे दिन ओमान ने पहले बल्लेबाजी कर नामीबिया के सामने ११० रन का लक्ष्य रखा ।
सोमवार की सुबह ब्रिजटाउन में हो रहे खेल में टॉस हारकर बल्लेबाजी करने को उतरी ओमान की टीम ने १९.४ ओवर में सभी विकेट खोकर १०९ रन बनाया ।
ओमान के खादिल कैल ने ३४ रन बनाए । जिसान मक्सुद ने २२ रन, आयान खान ने १५ और साकिल अहमेद ने ११ रन बनाए । ओमान के कश्यप प्रजापति और कप्तान अकिब इल्यास गोल्डेन डक रहे ।
दूसरे इनिंग में बल्लेबाजी कर रहे नामिबिया ने सुपर ओवर में ओमान को मैच जीतने के लिए २२ रन बनाने थे । हालांकि ओमान ने १ विकेट खोकर १० रन बना लिए थे । नामीबिया के अनुभवी गेंदबाज डेविड विजा ने अपने अनुभव का पूरा फायदा उठाया और केवल १० रन खर्च किये ।
नामिबिया के रुबेन ट्रम्पलम्यान ने ४ ओवर में २१ रन देकर ४ विकेट लिए । डेविड विजा ने ३.४ ओवर में २८ रन देकर ३ विकेट लिए । जेराल्ड इरास्मस ने २ और बेनार्ड स्कोल्ट्ज ने १ विकेट लिए ।

यह भी पढें   पेप्सीकोला फुटबॉल ग्राउंड के नजदीक लगी आग

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com