Tue. Apr 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चाबहिल में एक पुरुष ने पत्नी के साथ अपनी तीन बेटियों पर पेट्रोल छिड़कर आग लगाया

 

काठमांडू, जेठ २३ – काठमांडू के चाबहिल में एक पुरुष ने खुद पर पेट्रोल छिड़कर आग लगा लिया । अपने साथ उसने पत्नी तथा अपने तीन बेटियों पर भी पेट्रॉल छिड़कर आग लगा दिया । बीति रात चाबहिल के सरस्वतीनगर के रहने वाले ५५ वर्षीय चन्चलबहादुर सिंह अपनी पत्नी श्रीमती विन्दु सिंह तथा तीन बेटियों को पेट्रॉल छिड़कर आग लगा दिया । आग से जलकर पाँचों को कीर्तिपुर स्थित बर्न अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया है । काठमांडू प्रहरी ने यह जानकारी दी है ।
आग में जले सभी पाँच लोगों में से २४ वर्षीया सुप्रिया और १६ वर्षीया सम्वृद्धि गंभीर रुप से घायल हैं । आग लगाने वाले चन्चलबहादुर, आठ वर्षीया उनकी बेटी सुवानी और श्रीमती विन्दु की अवस्था सामान्य है । प्रहरी के अनुसार चन्चलबहादुर ने मादक पदार्थ का सेवन किया था । घर आकर उन्होंने अपनी पत्नी के साथ झगड़ा किया । जब विवाद बहुत बढ़ गया तो उसने सभी पर पेट्रोल छिड़कर आग लगा दिया ।

यह भी पढें   "सिंहदरबार में 'डेटा' सेंधमारी का खतरा: प्रधानमंत्री कार्यालय के नाम पर एनआईडी छाप्ने वाली मशीन ले उड़ा अज्ञात व्यक्ति"

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *