Sun. Jun 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल स्थित भारतीय राजदूतावास ने मनाया विश्व वातावरण दिवस

 

काठमांडू, जेठ २३ । नेपाल स्थित भारतीय राजदूतावास ने ललितपुर महानगरपालिका के साथ सहकार्य कर विश्व वातावरण दिवस मनाया है । जिसके तहत आज २०८१ जेठ २३ गते वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजना किया गया । ललितपुर के वार्ड नं १ स्थित सङ्कटा पुल, चारधाम मन्दिर परिसर के नजदीक आयोजन किए गए इस विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम में नेपाल सरकार के माननीय वन तथा वातावरण मन्त्री श्री नवल किशोर साह सुडी, ललितपुर महानगरपालिका के मेयर श्री चिरीबाबु महर्जन और नेपाल के लिए भारतीय राजदूत श्री नवीन श्रीवास्तव सहभागी थे । कार्यक्रम में और भी कई राजनीतिक प्रतिनिधि, सरकारी अधिकारी, समाजसेवी और वातावरण प्रेमियों की सहभागिता रही । कार्यक्रम में वातावरण के संरक्षण और जागराण हेतु साझा प्रतिबद्घता में विशेष जोड़ दिया था ।
नेपाल के लिए भारतीय राजदूत ने अपने संबोधन में कहा कि वातावरण संरक्षण के महत्व को लेकर जनचेतना फैलाना जरुरी है । आने वाली पीढ़ी के लिए, वातावरण की रक्षा के लिए, व्यक्तिगत और सामूहिक प्रयासों को प्रोत्साहित करने के लिए विश्व वातावरण दिवस के इस अवसर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया था । नेपाल सरकार के माननीय वन तथा वातावरण मंत्री और ललितपुर महानगरपालिका के मेयर ने कार्यक्रम में भावी पुस्ता के लिए पृथ्वी के संरक्षण में सहकार्य और साझेदारी के महत्व पर जोड़ दिया । उक्त कार्यक्रम में सहभागियों ने १५० पौधे लगाए ।

यह भी पढें   प्रतिपक्षों की नम्रता को कमजोरी नहीं समझें – रमेश मल्ल

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed