भारतीयाें के लिए लिमिट करेंसी पर काम किया जा रहा है : मुख्यमंत्री कार्की
विराटनगर 14 जून
नेपाल सरकार भारतीय पर्यटकों की सुविधा के लिए कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं. भारतीय पर्यटकों की करेंसी लिमिट बढ़ाने का फैसला लिया जा सकता है, जिससे उन्हें अधिक धनराशि के साथ यात्रा करने में आसानी होगी. इसके साथ ही, भारतीय पर्यटकों के वाहनों की चेकिंग प्रक्रिया को भी सुलभ और सरल बनाया जाएगा. इन उपायों का उद्देश्य भारतीय पर्यटकों के अनुभव को बेहतर बनाना और नेपाल में पर्यटन को बढ़ावा देना है.
बेटी-रोटी का संबंधः
भारत-नेपाल बॉर्डर के ईटहरी में इस्टर्न ट्रेवल मार्ट 2024 का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में नेपाल के कोशी प्रांत के मुख्यमंत्री हिकमत कुमार कार्की ने यह जानकारी दी. उन्होंने दोनों देशों के प्रधानमंत्री से अपील की है कि वो इस रिश्ते को मजबूत करने के लिए आगे आएं. उन्होंने कहा कि नेपाल और भारत के बीच सदियों से बेटी-रोटी का संबंध रहा है. जरूरत इसे और मजबूत करने की है. इसके लिए दोनों देशों को इस पर विचार करना चाहिए .


