Sat. Aug 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राजेन्द्र लिङदेन ने रोष्ट्रम में ही भौतिक पूर्वाधार तथा यातायात मन्त्रालय की बजट पुस्तिका को फाड़ दिया

 

काठमांडू, असार ४ –राष्ट्रीय प्रजातन्त्र पार्टी (राप्रपा) के अध्यक्ष राजेन्द्र लिङदेन ने प्रतिनिधिसभा के रोष्ट्रम में ही भौतिक पूर्वाधार तथा यातायात मन्त्रालय की बजट पुस्तिका को फाड़ दिया है ।
मंगलवार प्रतिनिधिसभा बैठक में खर्च कटौती के प्रस्ताव में बोलने के क्रम में अध्यक्ष लिङदेन ने कहा कि भौतिक पूर्वाधार तथा यातायात मन्त्रालय ने विनियोजन किया है और इस बजट में असन्तुष्टि जताते हुए उन्होंने बजट पुस्तिका को फाड़ दिया है । उन्होंने कहा कि मुझे बहुत जल्दी गुस्सा नहीं आता है लेकिन फिर भी जिस दिन से मन्त्रालय की यह पुस्तिका मेरे हाथ में आई है मैं नाराज हूँ और मुझे गुस्सा भी है ।
उन्होंने कहा कि पुस्तिका को फाड़ने के बाद उसे फेंकने का मन था लेकिन यह संसदीय मर्यादा के विपरीत होती ।
उन्होंने कहा कि “सामान्यतया मैं अपने आप को बहुत ही कम गुस्सावाला व्यक्ति समझता हूँ । मुझे बहुत कम गुस्सा आता है । गुस्सा भी ऐसा आता है जो मैं जाहिर नहीं कर पाता हूँ । गुस्सा आता है कुछ ही क्षण में यह ठंढ़ा भी हो जाता हेै । “जब ये भौतिक पूर्वाधार तथा यातायात मन्त्रालय की पुस्तिका हाथ में आई उसी दिन से मैं गुस्से में था । मुझे लग रहा था कि मैं इसे फाड़कर फेंक दूँ । लेकिन ये संसदीय मर्यादा के विपरीत है इसलिए यहीं रख रहा हूँ ।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 15 अगस्त 2026 शनिवार शुभसंवत् 2083

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com