Sun. Jun 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

वृहस्पति फाउंडेशन नेपाल द्वारा रक्तदान तथा सम्मान कार्यक्रम संपन्न

 

काठमांडू, असार १५ – वीरगंज में आज (शनिवार) वृहस्पति फाउण्डेशन नेपाल द्वारा आयोजन किए गए रक्तदान कार्यक्रम में ४ महिला सहित २९ लोगों ने रक्तदान किया है । वीरगंज–६ माईस्थान अतिथि सदन में आयोजित रक्तदान कार्यक्रम में युवा समाजसेवी दीपक साह, बाबुनन्द पटेल आदि ने रक्तदान करने को लेकर रक्त सञ्चार केन्द्र वीरगंज के प्राविधिक प्रमुख सौरभराज पाण्डे ने जानकारी दी ।
फॉउण्डेशन के अध्यक्ष ज्योतिष सम्राट ड‘ा. पुरुषोत्तम दुबे की अध्यक्षता तथा प्रदेश के पूर्वमन्त्री ओमप्रकाश शर्मा के प्रमुख आतिथ्य में हुए रक्तदान कार्यक्रम में नेपाल महिला संघ की केन्द्रीय सदस्य डॉ. सुष्मा तिवारी, नारायणी अस्पताल के अध्यक्ष धीरज गुप्ता, श्री गहवा माई रथ यात्रा समिति के महासचिव पप्पु गुप्ता, माईस्थान संचालक समिति के अध्यक्ष नरेंद्र शाह, जनमत पार्टी के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश सर्राफ, वीरगंज महानगरपालिका के पूर्व उपमेयर शान्ति कार्की, फॉउंडेशन के स्वास्थ विभाग प्रमुख वरिष्ठ चिकित्सक डा.नीरज कुमार सिंह ,डेसिमल कॉलेज के अध्यक्ष प्रोफेसर सन्नी दुबे,नेबिसंघ पर्सा के सभापति रमेश यादव,वीरगन्ज युवा समाज के कमल चौलागाईं,महिला समाज सेवी मिन्टु सिंह फॉउंडेशन के सदस्य चंदन पंडित,दीपक साह, पार्वती शर्मा, सीमा दुबे , लक्ष्मी साह , सोस्तिका चौधरी, समाजसेवी राजेंद्र भट्टराई, सामुदायिक श्रीपुर से दिलीप प्रधान आदि की भी उपस्थिति थी । इस कार्यक्रम में सहयोगी संस्था कॉरपोरेट विकाश बैंक को विशेष धन्यवाद सहित संपूर्ण महानुभाव का सम्मान किया गया ।

यह भी पढें   रास्वपा चुनाव में मतदान के अंतिम चरण के दौरान विवाद की स्थिति पैदा

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *