Tue. Apr 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रत्यक्ष निर्वाचित राष्ट्रपति प्रणाली अपनाई जानी चाहिए– बामदेव गौतम

 

काठमांडू, असार १९ – राष्ट्रीय सभा सदस्य बामदेव गौतम ने कहा है कि संसदीय व्यवस्था तथा निर्वाचन प्रणाली ने देश को गरीब बना दिया है । ऐसे में प्रत्यक्ष निर्वाचित राष्ट्रपति प्रणाली अपनाई जानी चाहिए । बुधवार राष्ट्रीय सभा की बैठक में बोलते हुए गौतम ने कहा कि संविधान संशोधन कर प्रत्यक्ष निर्वाचित राष्ट्रपति प्रणाली अपनाई जानी चाहिए ।

उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रणाली के कारण राजनीतिक पार्टियां अल्पमत में हैं और पूर्ण समानुपातिक निर्वाचन प्रणाली अबलम्वन की जानी चाहिए ।  उन्होंने कहा कि ‘ एक पूर्ण समानुपातिक निर्वाचन प्रणाली आवश्यक है जिसमें व्यक्ति का नहीं वरन पार्टी निर्वाचित हो । गौतम ने कहा कि खर्च कम करने के लिए राष्ट्रपति, मुख्यमन्त्री, पालिका प्रमुख और प्रतिनिधि सभा सदस्य तथा प्रदेश और पालिका सभा के सदस्यों का एक ही दिन निर्वाचन किया जाना चाहिए । उन्होंने कहा कि – अगर हम ऐसा कर सकें तो नेपाल की समृद्धि शुरु होगी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *