Fri. Jul 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

युवती को लेकर विराटनगर में युवाओं के बीच गैंगवार, एक युवा की मौत, दो घायल

 

विराटनगर, ९ जुलाई । विराटनगर में दो युवा समूह के बीच गैंगवार होने से एक युवा की मौत हो गई है । घटना विराटनगर महानगरपालिका–२ की है, यहां स्थित नेपाल टेलिकम ऑफिस नजदीक दो समूह के बीच झड़प हुई थी । झड़प में कटहरी गांवपालिका–१ जमटोकी के स्थायी निवासी २१ वर्षीय करण कामत की मृत्यु हो गई है ।
जिला पुलिस कार्यालय मोरङ के अनुसार युवती को लेकर दो युवा समूह के बीच झड़प हुआ है । बताया गया है कि कुछ युवाओं ने एक युवती को छेड़ दिया था । युवती पक्षधर युवाओं ने इसका प्रतिकार किया था । प्राप्त सूचना अनुसार कटहरी–१ जमटोकी के स्थायी निवासी विक्रम मण्डल और १७ वर्षीय अमन राय घायल हो गए हैं, घायलों को अस्पताल ले जाने के बाद ही पुलिस को घटना के संबंध में मामूल हुई थी ।
घटना में शामील होने के आरोप में २० वर्षीय सोनु गिरी, १८ वर्षीय निमदावा शेर्पा, २० वर्षीय संजय गिरी और एक १६ वर्षीय बालक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है । पुलिस ने कहा हे कि घटना में संलग्न युवाओं के विरुद्ध कर्तव्य जान मुद्दा पंजीकृत होने जा रही है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *