Sat. Oct 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

इंडिया चैंपियंस टीम ने पाकिस्तान चैंपियस को हराकर वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स ट्रॉफी जीती

 

काठमान्डु

युवराज सिंह अगुआई वाली इंडिया चैंपियंस टीम ने पाकिस्तान चैंपियस को हराकर वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स ट्रॉफी जीत ली है. भारत ने पाकिस्तान की ओर से रखे गए 157 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 19.1 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाकर फाइनल अपने नाम कर लिया. इंडिया चैंपियंस की जीत में ओपनर अंबाती रायुडू और हाल में टीएमसी की ओर से सांसद बने यूसुफ पठान ने ताबड़तोड़ पारी खेलकर अहम भूमिका निभाई. फाइनल बर्मिंघम में खेला गया. इस लीग में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके खिलाड़ी खेल रहे थे.

यह भी पढें   नेपाल से एक –दो दिनों में मानसून के बाहर जाने की प्रक्रिया शुरु होने की संभावना

लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंडिया चैंपियंस (India Champions) टीम को रॉबिन उथप्पा और अंबाती रायुडू (Ambati Rayudu) ने अच्छी शुरुआत दिलाई. दोनों ने पहले विकेट के लिए 34 रन की साझेदारी की. उथप्पा ने 10 रन बनाए. उथप्पा के आउट होने के बाद भारत ने सुरेश रैना के रूप में अपना दूसरा विकेट जल्द खो दिया. रैना 4 रन बनाकर चलते बने. रैना जब आउट हुए उस समय भारत का स्कोर 38 रन था. इसके बाद रायुडू को गुरकीरत सिंह का मान का साथ मिला. दोनों बल्लेबाजों ने स्कोर को 98 तक ले गए. गुरकीरत 34 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. अंबाती रायुडू ने 30 गेंदों पर 5 चौकों और दो छक्कों की मदद से 50 र बनाए. यूसुफ पठान 16 गेंदों पर 30 रन बनाकर आउट हुए वहीं कप्तान युवराज सिंह ने नाबाद 15 रन की पारी खेली. पाकिस्तान की ओर से आमिर यमीन ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com