सौ फीट उपर उठने के बाद ही जहाज उपर उड़ने की वजह नीचे गिरने लगी थी – कैप्टन मनिष शाक्य
काठमांडू, सावन १० – सौर्य एयर का जहाज रनवे छोड़कर सौ फीट उपर उठने के बाद ही अपना नियन्त्रण खो दिया था । इसकी पुष्टि हो गई है । बुधवार जहाज दुर्घटना के एक मात्र जीवित कैप्टन मनिष शाक्य ने बताया कि – सौ फीट उपर उठने के बाद ही जहाज उपर उड़ने की वजह नीचे गिरने लगी थी । हमने जहाज में अपना नियन्त्रण खो दिया ।
घटना स्थल से उद्धार हुए कैप्टन शाक्य को सिनामंगल स्थित केएमसी अस्पताल में उपचार किया जा रहा है । उन्हें हाल ही न्यूरो आईसीयू में रखा गया है । अभी वो बहुत ज्यादा बोलने की अवस्था में नहीं हैं ।
उपचार में संलग्न चिकित्सकों को उन्होंने दुर्घटना के बारे में बताया है । शाक्य के अनुसार, जहाज गिरने के बाद वो दब गए थे । जहाज के छोटे से छेद से स्वयं बाहर निकलने का प्रयास करने लगे । ठीक उसी समय उद्धारकर्मी ने जहाज से उन्हें बाहर निकालने में मदद की ।
विस्तृत् परीक्षण के लिए काठमांडू से बुधवार की सुबह ११ः११ में पोखरा के लिए उड़ा जहाज कुछ ही देर में निचे गिर गया था । इस दुर्घटना में १८ लोगों की मृत्यु हो गई और पायलट शाक्य को घायल अवस्था में उद्धार किया था । उनके शरीर के विभिन्न भाग में घाव है । उन्हें मुँह, पैर, आँख के भाग, सर में भी काफी चोट आई हैं ।
केएमसी के मेडिकल डाइरेक्टर का कहना है कि कैप्टन अब खतरे से बाहर है । उनके उपचार प्रक्रिया के बारे में और परीक्षण करना बाकी है ।

