Sat. Jun 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राष्ट्र बैंक ने सार्वजनिक किया मौद्रिक नीति

 

काठमांडू, २६ जुलाई । राष्ट्र बैंक ने आर्थिक वर्ष २०८१–०८२ के लिए मौद्रिक नीति सार्वजनिक किया है । मौद्रिक नीति सार्वजनिक करते हुए राष्ट्र बैंक के गभर्नर महाप्रसाद अधिकारी ने कहा है कि जारी मौद्रिक नीति अर्थतन्त्र को गतिशीलता प्रदान करेगी ।
राष्ट्र बैंक ने चालू आर्थिक वर्ष में मूल्यवृद्धि को ५.५ प्रतिशत में सिमित करने का लक्ष्य लिया है । इसीतरह शेयर लोन, निर्माण व्यवसाय में भी राष्ट्र बैंक ने लचकता दिखाई है । शेयर लोन में १५ करोड की सीमा (व्यक्तिगत) यथावत है, लेकिन संस्थागत निवेषकर्ताओं के लिए अब कोई भी सिमाएं नहीं है । इससे पहले संस्थागत निवेषकर्ताओं के लिए शेयर लोन की सीमा २० करोड़ की थी ।
बैंकिङ कर्जा करिडोर की अधिकतम सीमा ७ प्रतिशत से ६.५ प्रतिशत बनाया गया है और नीतिगत दर ५.५ प्रतिशत से ५ प्रतिशत बनाया गया है, जिससे कर्जा दर कुछ हद तक कम रहेगा । कर्जा करिडोर की सबसे कम ३ प्रतिशत को यथावत रखा गया है । गभर्नर अधिकारी ने कहा है कि चालू आर्थिक वर्ष में कर्जा बिस्तार का लक्ष्य १२.५ प्रतिशत का है । उन्होंने कहा है कि निजी क्षेत्र में बिस्तार होनेवाला कर्जा १ प्रतिशत से वृद्धि की जाएगी, यह राष्ट्र बैंक का लक्ष्य है ।
६ प्रतिशत आर्थिक वृद्धिदर हासिल करने के लिए राष्ट्र बैंक ने उत्पादन मुलक क्षेत्र में कर्जा प्रवाह करने का लक्ष्य लिया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *