Wed. Aug 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विमान चालक को सकुशल उद्धार के लिए ६ प्रहरी कर्मचारी को पुरस्कृत किया गया

 

काठमांडू, सावन ११– इसी सावन ९ गते काठमांडू स्थित त्रिभुवन अन्तर्राष्ट्रीय विमानस्थल में हुए सौर्य एयर का विमान दुर्घटनाग्रस्त होने पर संकट की अवस्था में पड़े विमान चालक को सकुशल उद्धार करने के लिए ६ प्रहरी कर्मचारी को पुरस्कृत किया गया है ।
प्रहरी प्रधान कार्यालय ने उक्त जोखिमपूर्ण अवस्था में पायलट मनीषरत्न शाक्य को सकुशल उद्धार करने में सफल रहे प्रहरी कर्मचारी को नगद पुरस्कार सहित सम्मान करने की केन्द्रीय प्रहरी प्रवक्ता प्रहरी नायब महानिरीक्षक दानबहादुर कार्की ने जानकारी दी है । उनके अनुसार प्रहरी नायब उपरीक्षक सुकेदेव खनाल और टंक राउत तथा प्रहरी जवान श्रीराम परियार, करणसिंह चाइसिर, भीमप्रसाद गौतम और कृष्ण जोशी को पुरस्कृत किया गया है ।
साउन ९ गते की सुबह ११ बजेर १३ मिनट के समय में काठमांडू से पोखरा जाने के लिए तैयार उक्त विमान उड़ने के साथ ही निचें गिर गया था । दुर्घटना में पाइलट शाक्य के अलावे सभी १८ लोगों की मृत्यु हो गई थी । मृत्यु होने वालों में सौर्य एयर के कर्मचारी, इन्जिनियर तथा उनके ही रिश्तेदार थे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com