Fri. Jun 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बढ़ रहा है डेंगू का प्रकोप, चितवन में ६४ लोगों में संक्रमण

 

काठमांडू, सावन १२ – चितवन में ६४ लोगों में डेंगू का संक्रमण देखा गया है । ३०४ लोगों की जांच की गई जिनमें से ६४ लोगों में डेंगू का संक्रमण पाया गया है । संक्रमित हुए लोगों में ५१ लोग चितवन के हैं । सावन ११ गते तक उनमे डेंगू संक्रमण देखा गया है ।
जनस्वास्थ्य कार्यालय चितवन के प्रमुख दिनेश रुपाखेती के अनुसार इस वर्ष इच्छाकामना गाँवपालिका में डेंगू का संक्रमण बढ़ गया है । गाँवपालिका में हाल तक ४५ लोगों में डेंगू का संक्रमण देखा गया है ।
इसी तरह भरतपुर महानगरपालिका में भी हाल तक ६ लोगों में डेंगू देखा गया है । उन्होंने कहा कि “डेंगू संक्रमण इच्छाकामना गाँवपालिका और भरतपुर महानगरपालिका के बाजार क्षेत्र में ज्यादा है ।” संक्रमण बढ़ने के साथ ही संक्रमित क्षेत्र में सचेतना बढ़ाया जा रहा है ।
जिला में २०८० सावन से २०८१ असार तक एक हजार ८३१ लोगों में डेंगू संक्रमण दिेखा गया है । प्रमुख रुपाखेती के अनुसार २३ हजार ८४० लोगों के परीक्षण के क्रम में उनमें यह संक्रमण देखा गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *