Mon. Jul 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नए प्रोजेक्ट को नहीं जोड़ने का प्रधानमंत्री ने दिया निर्देशन

 

काठमांडू, सावन २० – प्रधानमन्त्री केपी शर्मा ओली ने सड़क में नए प्रोजेक्ट को नहीं जोड़ने का निर्देशन दिया है । सड़क विभाग द्वारा रविवार को किए गए एक कार्यक्रम में प्रधानमन्त्री ओली ने कहा कि शुरु किए गए काम को समाप्त करना सरकार की प्राथमिकता में है । उन्होंने कहा कि जिन सड़को का रणनीतिक महत्व है उन सड़कों में भी १५ वर्ष में केवल १५ प्रतिशत काम हुआ है । ऐसे में चालु आयोजन को समाप्त करना ही प्राथमिकता में है ।
प्रधानमंत्री ने सड़क विभाग द्वारा दिखाई गई वर्तमान सड़क परियोजनाओं की सूची को दिखाते हुए कहा कि नये सड़क निर्माण को लेकर काम नहीं करें । अभी जो काम शुरु हो चुका है उसे समाप्त करें । उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि जो सड़क निर्माण का काम हो रहा है वह स्तरीय काम हो ।
उन्होंने निर्देशन दिया कि दो लेन से छोटी सड़कें नहीं बनावें । साथ ही यह भी कहा कि काम जैसे तैसे नहीं करें । सड़क और व्यक्ति दोनों की सुरक्षा के प्रबन्धसहित सड़क बननी चाहिए ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *