Tue. Jun 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कांग्रेस सभापति देउवा द्वारा पार्टी पूर्व पदाधिकारी बैठक आह्वान

 
शेरबहादुर देउवा/फाईल तस्वीर

काठमांडू, २९ अगस्त । नेपाली कांग्रेस के सभापति शेरबहादुर देउवा ने पार्टी पूर्व पदाधिकारियों के साथ बैठक आह्वान किया है । बैठक आगामी शनिबार सुबह ९ बजे के लिए तय है । बैठक में वर्तमान पदाधिकारी और पूर्व पदाधिकारी सहभागी होंगे ।
बताया गया है कि पार्टी महामन्त्री गगन थापा और विश्वप्रकाश शर्मा द्वारा प्रस्तुत राजनीतिक प्रतिवेदन के प्रति पार्टी सभापति देउवा सहमत नहीं हैं, उसमें परिवर्तन करना चाहते हैं । लेकिन महामन्त्री द्वय थापा और शर्मा अपनी प्रतिवेदन में कोई भी परिवर्तन नहीं चाहते हैं ।
पार्टी केन्द्रीय समिति बैठक में महामन्त्रीद्वय द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन को लेकर आज सुबह पार्टी सभापति देउवा ने थापा और शर्मा के साथ बातचित किया था । भेटवार्ता के दौरान सभापति देउवा ने प्रतिवेदन परिमार्जन के लिए आग्रह किया था । लेकिन महामन्त्री परिमार्जन के लिए तैयार ना होने के कारण सभापति देउवा ने पूर्व पदाधिकारी के साथ बैठक आह्वान किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed