Wed. Sep 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सरकारी कार्यालय में ‘टीएमएस’ नहीं चलेगा

 

काठमांडू, भादव २५ – अब देशभर में किसी भी सरकारी कार्यालय में शेयर कारोबार करने की प्रणाली ‘टीएमएस’ नहीं चलाने की व्यवस्था की गई है ।
प्रधानमन्त्री तथा मन्त्रिपरिषद् कार्यालय ने सभी मन्त्रालय, आयोग, सचिवालय, कार्यालय में पत्र भेजकर टीएमएस नहीं चलाने की व्यवस्था करने का निर्देशन दिया है । इसी तरह सभी स्थानीय तह में टीएमएस नहीं लाने की व्यवस्था करने का संघीय मामिला तथा सामान्य प्रशासन मन्त्रालय को निर्देशन दिया गया है ।
टीएमएस नहीं चलाने के लिए सभी प्रदेश में परिपत्र करने का प्रधानमन्त्री कार्यालय द्वारा प्रादेशिक समन्वय महाशाखा को निर्देशन दिया गया है ।
इससे पहले सिंहदरबार के भीतर कर्मचारी कार्यालय समय में टीएमएस चलाकर कारोबार करते हुए पाए गए है । इसके बाद ही अख्तियार दुरुपयोग अनुसन्धान आयोग ने इस तरह के कार्य को रोकने के लिए प्रधानमन्त्री कार्यालय से आग्रह किया था ।

यह भी पढें   सर्वसम्मति से पारित हुआ ओली का राजनीतिक प्रतिवेदन

अख्तियार ने कहा था कि कार्यालय समय में सरकारी स्रोत साधन का प्रयोग कर व्यक्तिगत कारोबार नहीं कर सकते हैं,ऐसी व्यवस्था की जाए । प्रधानमन्त्री कार्यालय के प्रवक्ता प्रेमप्रसाद आचार्य के अनुसार भेजा गया यह पत्र क्रमिक रुप में सभी कार्यालय में कार्यान्वयन किया जाएगा । ‘इस कार्यान्वन का अनुगमन भी किया जाएगा ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com