Mon. Jun 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रेशम और रञ्जिता ने मिलकर पदाधिकारियों और केन्द्रीय सदस्य की बैठक बुलाई

 

काठमांडू, असोज ९– नागरिक उन्मुक्ति पार्टी (नाउपा) ने पदाधिकारियों और केन्द्रीय सदस्य की बैठक बुलाई है । अध्यक्ष रञ्जिता श्रेष्ठ और संरक्षक रेशमलाल चौधरी ने यह बैठक संयुक्त रूप में बुलाई है । सूचना में पति –पत्नी रहे रेशम और रञ्जिता दोनों के हस्ताक्षर है । आह्वान किए गए सूचना में बैठक असोज १८ और १९ गते काठमांडू में की जाएगी । रेशम और रञ्जिता के बीच नेतृत्व के विषय को लेकर नाउपा के भीतर शक्ति संघर्ष चल रही थी । जिस कारण नाउपा की नियमित बैठक नहीं हो पा रही थी ।
रञ्जिता चाहती थी कि पार्टी अध्यक्ष दुबारा वो ही बनें लेकिन रेशम ने अकेले ही महाधिवेशन में अपनी उम्मीदवारी दी और अध्यक्ष निर्वाचित हो गए । बाद में निर्वाचन आयोग ने अध्यक्ष में रेशम को अस्वीकार कर रञ्जिता को पुनःस्थापित कर दिया जिसके बाद अन्तर्द्वन्द और ज्यादा बढ़ गया । यहाँ तक कि किस गठबंधन में शामिल हो इस बात को लेकर भी दोनों में बहस हो गई थी । इसी कारण रेशम और रञ्जिता पक्ष समानान्तर गतिविधि करते हुए एक दूसरे को लेकर कारवाई करने तक पहुँच गए थे ।
दोनों के विवाद के कारण पार्टी को बहुत नुकसान उठाना पड़ा । अब जाकर दोनों में सहमति हुई है और दोनों ने मिलकर पदाधिकारियों और केन्द्रीय सदस्य की बैठक बुलाई है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *