Fri. Apr 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मधेश आन्दोलन करनेवाले नेता आज भी जेल में हैं, यह गम्भीर विषय हैः लोसपा अध्यक्ष ठाकुर

 
महन्थ ठाकुर, फाईल तस्वीर

काठमांडू, १८ अक्टूबर । लोकतान्त्रिक समाजवादी पार्टी (लोसपा) के अध्यक्ष महन्थ ठाकुर ने कहा ह कि मधेश आन्दोलन में सहभागी कई नेता तथा कार्यकर्ता आज भी जेल जीवन जी रहे हैं, लोसपा के लिए यह गम्भीर विषय है । नेकपा माओवादी केन्द्र अध्यक्ष एवं प्रमुख प्रतिपक्षी दल के नेता पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचण्ड’ द्वारा बुलाया गया बैठक में सहभागी होते हुए उन्होंने ऐसा कहा है ।
प्राप्त सूचना अनुसार बैठक में बोलते हुए अध्यक्ष ठाकुर ने प्रचण्ड से कहा– ‘हम लोगों ने भी आप लोगों के साथ संघर्ष किया था, जेल और नेल एक साथ भोग लिया है, लेकिन आप लोगों की मांग पूरा हो गया, हामरे मांग कहां है ?’ अध्यक्ष ठाकुर का मानना है कि मधेशी नेता आज भी पीडि़त हैं, चार नेता आज भी आजीवन जेल जीवन बिता रहे हैं । उन्होंने कहा कि इस विषय में सभी को गम्भीर होना जरुरी है ।
स्मरणीय है, अध्यक्ष ठाकुर सत्ताधारी दल के नेता हैं और लोसपा ने दावा किया है कि उनको छलकपट से बैठक में बुलाया गया है । बैठक में दल विभाजन संबंधी सम्भावित अध्यादेश को लेकर भी बहस हुई है । इस विषय में बोलते हुए लोसपा अध्यक्ष ठाकुर ने कहा है कि अगर ऐसा अध्यादेश लाया जाता है तो सबसे पीडि़त छोटी पार्टी ही होनेवाली है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed