प्रचण्ड पुत्री गंगा के निमंत्रण पर पहुँचे थे महंत ठाकुर बैठक में
काठमांडू, कार्तिक २ – सत्तारूढ़ दल के नेता महन्थ ठाकुर विपक्षी गठबन्धन की बैठक में सहभागी हुए हैं । सरकार में श्रम तथा रोजगार मन्त्रालय समेत लेने वाली पार्टी के अध्यक्ष विपक्षी गठबन्धन में जाने के बाद से सत्तारूढ़ दलों ने रुचि दिखाई है ।
कुछ देर पहले जब बैठक की तस्वीरे सामाचार में बाहर आई तो इसमे महन्थ ठाकुर भी दिखें । ठाकुर सहित की फोटो सार्वजनिक होने के बाद सत्तारूढ़ नेपाली कांग्रेस के सभापति शेरबहादुर देउवा के सचिवालय से फोन कर इस बारे में जानकारी ली गई । उनसे बैठक में शामिल होने को लेकर प्रश्न किया गया तो उन्होंने जबाव दिया कि पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचण्ड’ने विपक्षी गठबन्धन की बैठक नहीं कहकर सीधे बैठक में बुलाया गया कहा । इसलिए वो बैठक में पहुँचे ।
बैठक के बाद लोसपा महामंत्री डा. सुरेन्द्र झा के मोबाइल द्वारा ठाकुर ने यह जानकारी दी ।
विगत में सरकार में सहकार्य कर रहे ठाकुर को प्रचण्ड की पुत्री गंगा दाहाल ने फोन कर बैठक में चर्चा के लिए निमंत्रण दिया था । ठाकुर ने बताया कि दाहाल पुत्री ने कहा था कि कुछ नेताओं के साथ बातचीत कर रहे हैं आप भी आए । इसलिए मैं बैठक में पहुँचा था लेकिन बैठक में पहुँचने के बाद मुझे आश्चर्य हुआ था ।
उन्होंने बतया कि “एक पार्टी के नेता को बातचीत के लिए अगर बुलाया जाता है तो इसे अस्वीकार नहीं किया जा सकता है । जब मैं बैठक में पहुँच तो वहाँ प्राकृतिक विपत्ति व्यवस्थापन के आधार में सरकार असफल हुई है, यह बातचीत चली ।


