Sat. Jun 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अन्तर्राष्ट्रीय निवेशकों से अर्थ मन्त्री पौडेल का आग्रह– आत्मविश्वास के साथ नेपाल में निवेश करें

 

काठमांडू, २५ अक्टूबर । अमेरिका भ्रमण में रहे अर्थमन्त्री विष्णु प्रसाद पौडेल ने अन्तराष्ट्रीय निवशकों से आत्मविश्वास के साथ नेपाल में निवेश करने के लिए आग्रह किया है । अमेरिकी उद्योग वाणिज्य संघ द्वारा आयोजित विचार–विमर्श के दौरान उन्होंने कहा कि निवेश के लिए नेपाल में पर्याप्त क्षेत्र और अवसर है, जो प्रतिफल के लिए भी आकर्षक हो सकता है । सूचना प्रविधि, भौतिक पूर्वाधार, पर्यटन, कृषि, ऊर्जा क्षेत्र में निवेश करने के लिए अर्थमन्त्री पौडेल ने अन्तर्राष्ट्रीय निवेशकों से आग्रह किया है ।
इसीतरह कार्यक्रम में सहभागी नेपाल उद्योग वाणिज्य महासंघ के अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश ढकाल ने कहा कि नेपाल में जल विद्युत विकास, पर्यटन पूर्वाधार जैसे क्षेत्र निवेश के लिए सम्भावनायुक्त क्षेत्र है, इसी क्षेत्रों से किसी एक को चुनने के लिए भी उन्होंने अमेरिकी निवेशकों से आग्रह किया । कार्यक्रम में कंपनी गुगल, मेटा, कोकाकोला जैसे प्रतिष्ठित अमेरिकी कम्पनियों का प्रतिनिधि में सहभागी थे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *