Fri. Jul 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज का पंचांग:आज दिनां30 अक्टुबर 2024 बुधवार शुभसंवत् 2081

 

*नक्षत्रयोगशशिसूर्यनित्यम्,*
*तिथिवारलग्नं दिवसं नमामि।*
*आचार्यराधाकांतकृतं वै*
*करोतुपंचांगमिदं सुप्रभातम्।*
तां म आ वह जातवेदो, लक्ष्मीमनपगामिनीम्।
यस्यां हिरण्यं विन्देयं, गामश्वं पुरूषानहम्।।
*या श्री: स्वयं सुकृतिनां भवनेष्वलक्ष्मी:*
*पापात्मनां कृतधियां हृदयेषु बुद्धि:।*
*श्रद्धा सतां कुलजनप्रभवस्य लज्जा*
*तां त्वां नता: स्म परिपालय देवि विश्वम्॥*

*आज का पंचांग:-*
*आज दिनांक:- 30 अक्टुबर 2024 बुधवार*
शुभसंवत् :-2081
शाके:—1946
*दक्षिणायन सौम्य गोल:*
*ऋतु:-* *शरद*
*सौर्य कार्तिक मास की प्रविष्टे 13…*
माह:- कार्तिक
पक्ष:- कृष्ण
तिथि:- त्रयोदशी दिन में 1:05 तक उपरांत चतुर्दशी,*
नक्षत्र :- हस्त रात्रि 10:27 तक उपरांत चित्रा,
योग:- वैधृति दिन में 10:42 तक उपरांत विष्कुंभ,
करण:- वणिज एवं भद्रा,
सूर्योदय :-प्रातः 06:27
सूर्यास्त : संध्या 05:33,
सूर्य :- स्वाती नक्षत्रे तुला राशौ च रवि,*
चंद्रमा :- *कन्या राशौ च चन्द्रः,*
*आज का राहूकाल:-*
मध्याह्न:-12:00 बजे से 1:30 बजे तक
*अभिजीत मुहूर्त:-*
दोपहर 11:36 से 12:24 तक, है *किंतु 12 बजे तक ही सही समय है।उसके बाद राहुकाल में कोई कार्य न करें।*

*दिशाशूलः-*
*आज उत्तर दिशा की यात्रा नही करनी चाहिए।*
और अगर आवश्यक हो तो धनिया और दूध का सेवन करें।

*आज का पर्व त्यौहार,मुहूर्त व खास:-*

*आज मास शिव रात्रि एवं नरक चतुर्दशी पूजन में शिव पार्वती एवं श्री विष्णु पूजन पूर्वक श्री शिव, दुर्गा गणेश एवं श्री विष्णु- महालक्ष्मी पूजन कर गणेश अथर्वशीर्ष, सप्तशती पाठ, विष्णुसहस्त्रनाम एवं श्रीसूक्त से अभिषेक सबके लिए सुख सौभाग्य, उत्तम आयु,आरोग्यता, धन समृद्धि, नौकरी व्यवसाय एवं सन्तान सुख सौभाग्य कारक होगा।*

*????????आज का दैनिक राशिफल????????*

????मेष:-
आज आप उत्साह से भरे रहेंगे और दूसरों को नेतृत्व प्रदान करने के इच्छुक होंगे। आराकाशा के अनुसार किसी लंबी यात्रा के कारण आपको आज थकान महसूस होगी आराम करने से आप की थकान दूर होगी। नौकरीपेशा के लोगों के लिए प्रमोशन की उम्मीद है। प्रेम-संबंधों के लिए दिन सामान्य रहेगा। आज आपको अपने गुस्से पर काबू करना चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो आप कहीं मुश्किल में भी पड़ सकते हैं। अतः सदा प्रसन्न रहें। कुछ भी नया सीखने या समझने के लिए किसी तरह की कमी न आने दें। पिछले कुछ दिनों से आप जिन छोटी मोटी तकलीफों से परेशान थे वे सब आज ठीक हो जायेंगी। स्वास्थ्य समस्याओं के लिए घरेलू उपाय अपनाएं।
मेष राशि के जातकों को धन संपत्ति के मामले में अनुभवी लोगों का साथ मिलेगा। उनके सहयोग से आपके सभी काम आसानी से हल हो जाएंगे। कार्य क्षेत्र के लिए बेहतरीन दिन है। काम की अधिकता की वजह से बीच-बीच में चिड़चिड़ापन हो सकता है। कमाई के लिए दिन अच्छा है। खर्च सोच-समझकर करें।

????वृष:-
आज दिन हंसी-खुशी से बीतेगा। आराकाशा के अनुसार आपके पास कई अवसर होंगे और वरिष्ठों का सहयोग आपकी वित्तीय स्थिति में भी काफी सुधार लाएगा। आपका पारिवारिक-जीवन खुशहाल और आनंदमय रहेगा। आप अच्छे स्वास्थ्य का आनंद ले सकते हैं। सामान्य रूप से लोगों के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे और आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। यह अवधि निवेश प्रयासों के लिए परिपक्व है, जो आपके करियर को बेहतरी की ओर ले जा सकती है।
गोचर वश कुछ कामकाज में रुकावट आ सकती है। उच्च अधिकारी से काम का अप्रूवल ना मिलने की वजह से समय लगे रहेंगे। इसमे गलत रास्ता अख्तियार करने की वजह से फंस सकते हैं। इसलिए सच्चाई और इमानदारी से काम करें। लाभ के लिए दिन अच्छा है।

यह भी पढें   इंसानी संवेदना ( लघुकथा ) : विनोदकुमार विमल

????मिथुन:-
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। आराकाशा के अनुसार काम के सिलसिले में दोस्त से मुलाकात होगी, ये मुलाकात आपके लिए फायदेमंद रहेगी। कार्य में वर्कलोड कम रहेगा। परिवारवालों के साथ अधिक समय बीतेगा। व्यापारियों के लिए दिन बेहतरीन रहेगा, धन लाभ के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, अच्छी सेहत के लिए नियमित योग करें। नया उपकरण खरीदने के लिए दिन उत्तम है। तिल के तेल का दान करें, रूके काम बनेंगे।
और बेहतरीन दिन होगा। कामकाज से संबंधित गोपनीय बातों को दूसरों से डिस्कस करने से बचेंगे। आर्थिक लिहाज से भी दिन अनुकूल है। व्यापारियों के लिए व्यापार में निवेश लाभदायक रहेगा। कमाई के अच्छे अवसर मिलेंगे।

????कर्क:-
आज आपका शांत और तनावरहित रहना बहुत फायदेमंद साबित होगा। कोर्ट कचहरी के या अन्य कार्य निबटेंगे। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। दूसरों की प्रगति को देखकर दुखी न हों, परिश्रम करें लाभ अवश्य होगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। चिंता में कमी होगी। आज आप मानसिक तौर पर आप बहुत सक्रिय रहेंगे। कई तरह के पूर्वाभास आपको हो सकते हैं। रूटीन लाइफ में कुछ बदलाव हो सकता है। किसी करीबी व्यक्ति का ट्रांसफर हो सकता है। अध्ययन में मन लगेगा। लिखा-पढ़ी के कामों में सफलता मिल सकती है। जीवनसाथी का सेहत आपको चिंतित कर सकती है। प्रेम के पक्ष में बेहतरी नजर आ रही है। साझेदारी के बिजनेस में विशेष लाभ प्राप्त होगा। आपके ग्राहक आपके व्यवहार से संतुष्ट रहेंगे तथा धन लाभ के अच्छे अवसर आपको प्राप्त होंगे। नौकरी पेशा जातकों को भी पदोन्नति की संभावना बन जाती है।

????सिंह:-
पेशेवर यात्राएं अधिक हो सकती हैं। आराकाशा के अनुसार आपको अपने वरिष्ठों और आधिकारिक लोगों से सहायता, प्रशंसा और पुरस्कार प्राप्त होगा। आपको अपने कार्यस्थल पर सुना और देखा जा सकता है, जो आपकी संतुष्टि को बढ़ाएगा। त्वरित पैसा बनाने की योजनाओं या आकर्षक प्रस्तावों से दूर रहना आपके लिए बेहतर है। परिवार के सदस्यों के साथ कुछ गलतफहमी घरेलू माहौल को कड़वा बना सकती है। अगर किसी को प्रपोज़ करने की योजना है तो ऐसा करने के लिए आज का दिन आपके लिए आदर्श नहीं है। बच्चों का स्वास्थ्य आपकी चिंता का कारण हो सकता है।
आज संभल कर चलने का दिन है। संतान या बच्चों के साथ वाद विवाद की संभावना बन जाती है। आप कॉन्पिटिशन की वजह से अपना सुख चैन खत्म कर सकते हैं। व्यापारिक परिस्थितियां बहुत अनुकूल नहीं रहेंगी। कमाई के लिए दिन कुछ खास नहीं रहेगा।

????कन्या:-
आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है। आराकाशा के अनुसार कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। शाम को किसी दोस्त के घर जा सकते हैं, और आप टेंशनफ्री फील करेंगे। बड़ों के साथ मिलकर कोई नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं। इस राशि के वकीलों के लिए दिन अच्छा है, किसी बड़े केस में सफलता मिलेगी। विवाहितों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा, जीवनसाथी से सरप्राइज मिल सकता है। पीले फूल मंदिर में चढ़ाएं, मानसिक शांति मिलेगी।
साझेदारी के व्यापार में बहुत लाभ होगा। एक दूसरे के सहयोग से आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी पेशा जातक भी सभी परिस्थितियों को बुद्धि विवेक से संभालने का प्रयास करेंगे। आर्थिक लिहाज से दिन अच्छा है । धन का निवेश समृद्धि बढ़ाने वाला रहेगा।

यह भी पढें   फीफा विश्वकप –अमेरिका का अंतिम १६ में प्रवेश

⚖️तुला:-
आज आपको मेहनत करने की जरूरत होगी। आराकाशा के अनुसार फिर बौधिक कार्य सफल होगे। व्यावसाय में लाभ मिलेगा। नए अवसर भी मिलेंगे। काम से भी लाभ है और आपकी मेहनत भी उसमे अपना योगदान दे रही है। दूरस्थान से जुडी हुई संभावनाएं भी आपको बड़ा लाभ देने में सक्षम है। साथ में अगर नए कामों की प्लानिंग कर के आप चलेंगे तो आपका दिन और भी अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप इस समय उन्नति कर पाएंगे अच्छा पैसा कमा पाएंगे। घर परिवार का माहौल बहुत अच्छा रहेगा दोस्तों से मदद मिलेगी। राजनीति से जुड़े लोगों का सहयोग मिलेगा, प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे किंतु सामाजिक मर्यादा का ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में अनुशासन व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रयासरत रहेंगे। व्यवसायिक मसालों के साथ-साथ घरेलू कार्य कार्य पर भी आज आपको ध्यान देने की जरूरत पड़ सकती है। बहुत से कार्य घर बैठे बैठे ही संपन्न हो जाएंगे। कमाई के लिए दिन अच्छा रहेगा। अपने प्रयास से धन निकलवाने में कामयाब रहेंगे।

????वृश्चिक:-
व्यावसायिक सदंर्भ में आशावादी दृष्टिकोण के साथ कार्यस्थल पर आप ऊर्जावान रहेंगे। आराकाशा के अनुसार आप अपने व्यापार में अत्यधिक सफल होंगे और ग्राहकों के साथ स्थायी संबंध बना सकते हैं। आप अपनी योग्यता को साबित करने के लिए बेहतर अवसरों का लाभ उठाना होगा। आपके सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आप बच्चों से खुश रहेंगे और अपने जीवनसाथी के साथ संतोषप्रद जीवन का लाभ उठाएंगे। स्वास्थ्य के सदंर्भ में आज आप चिड़चिड़े हो सकतें हैं। आराम करने के लिए पर्याप्त समय लें।
कार्य क्षेत्र में पेशेवर रवैया अख्तियार करेंगे। लाभ की अच्छी संभावनाएं बन जाती है। नौकरी में परिवर्तन करने के लिए समय अनुकूल है।ज्यादा कार्यों को एक समय में पूरा करने का प्रयास करेंगे। भ्रमित होने से बचें। लाभ की अच्छी संभावनाएं बन जाती हैं।

????धनु:-
आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। आराकाशा के अनुसार जीवनसाथी के साथ कई दिनों से चल रहा मन-मुटाव आज खत्म हो जाएगा, आपके चेहरे पर स्माइल बनी रहेगी। परिवार के साथ दिन अच्छा बीतेगा, घर पर ही स्वादिष्ट खाने का आनंद उठाएंगे। बड़ों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, उन्हें शाम को सैर के लिए ले जाएं। कला से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है, किसी बड़े मंच पर परफॉर्म करने का अवसर मिलेगा। घर में वृक्ष या मनी प्लांट लगाएं, धन लाभ होगा।
दूसरों की मदद करने के चक्कर में अपने कार्य पर ध्यान नहीं देंगे। वरना खुद के कार्य अटक सकते हैं। समय के साथ खुद को बदलना बहुत जरूरी है, व्यर्थ अभिमान और गुस्सा आपकी परिस्थितियों को और खराब करेगा। आर्थिक लिहाज से दिन अच्छा है, बिना मेहनत के पैतृक धन प्राप्त होने की संभावना भी बनती है।

????मकर:-
आज का दिन आपके लिए बहुत लाभकारी है। आराकाशा के अनुसार आपकी आय में वृद्धि होगी। किसी अन्य तरीके से भी आर्थिक लाभ होगा। मित्रों के साथ भेंट होगी। महिला मित्रों से विशेष लाभ मिलेगा। संतान और जीवनसाथी से सुख मिलेगा। अविवाहितों के लिए विवाह के योग हैं। दोस्तों के साथ घूमने जाने की योजना अंतिम समय में निरस्त किए जाने की संभावना है। आप में से कुछ लोगों को बेहतर नौकरी मिल जाने के संकेत हैं। व्यापार में लाभ होगा। वित्तीय मोर्चे पर धीरे धीरे मजबूती आने की उम्मीद है। आप खुद को ऊर्जा से सराबोर महसूस कर रहे होंगे। इस ऊर्जा का प्रयोग कामकाज में करें। सफर के लिए दिन ज्यादा अच्छा नहीं है।
दिन भाग्यशाली रहेगा। सही रूपरेखा बनाकर कार्य करने पर ही समय पर कार्य पूरा कर पाने में कामयाब रहेंगे। अपने विचारों पर अडिग रहने की वजाय लचीलापन लाएं। जरूरत के मुताबिक उन्हें परिवर्तित करने का प्रयास करें। दूसरों को ज्यादा टोका टाकी करना आप को मुश्किल में डाल सकता है। वित्तीय मामलों में दिन अनुकूल है।

यह भी पढें   नेपाली कांग्रेस के तीन नेताओं के बीच भेटवार्ता

????कुंभ:-
आज आप में से कुछ लोगों के लिए दिन भागदौड़ भरा रहेगा। आराकाशा के अनुसार देरी से ही सही सारे कार्य पूर्ण हो जायेंग। धैर्य रखें क्योंकि समय बुरा नहीं है जितना कि यह आपको इस समय दिख रहा है। आप खुद को व्यवस्थित रखेंगे और साहस के साथ चीजों का सामना करेंगे। आप नए संपर्क स्थापित कर सकते हैं। दोस्त सहयोग करेंगे और आपका पारिवारिक जीवन उत्साहपूर्ण रहेगा। व्यावसायिक और आर्थिक सदंर्भ में यात्रा फायदेमंद रहेगी। कुछ के जीवन में प्रेम का प्रवेश हो सकता है। जीवनसाथी से कुछ तनातनी संभव है।
अपने उच्च मनोबल तथा पराक्रम की वजह से सभी विपरीत परिस्थितियों को अपने अनुरूप ढालने में कामयाब रहेंगे। वित्तीय सलाहकार के रूप में काम करने वाले जातकों को विशिष्ट लाभ होगा। ऊंचाइयों पर पहुंचने के बाद भी अपने आप को जमीन से जोड़े रखने की काबिलियत समाज में मान-सम्मान दिलाएगी। धन संबंधित मामलों में दिन अच्छा है।

????मीन:-
आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। आराकाशा के अनुसार बड़ों से सोच-समझकर बात करें। किसी दोस्त की मदद से बिजनेस रिलेटिड परेशानियां दूर होंगी, आप राहत महसूस करेंगे। बड़ों या बॉस का सहयोग मिलेगा, सारे काम आसानी से बन जाएंगे। काम के प्रति अपनी एकाग्रता बनाए रखें। आज आपको कोई नया काम भी मिल सकता है। खुद को तैयार रखें। परिवार का पूरा समर्थन मिलेगा। गाय को रोटी खिलायें, मानसिक तनाव दूर होगा।
आज आपके लिए बेहतरीन दिन है। चौतरफा लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। कम परिश्रम में अधिक प्राप्तियां होंगी। अपने बेहतरीन प्रदर्शन का जुनून मोटा लाभ दिलाने वाला रहेगा। कमाई के लिए दिन अच्छा है। व्यापारियों को निवेश पुनः लाभ प्रदान करने वाला होगा।

*“हे तिथि स्वामी, दिन स्वामी, योग स्वामी, नक्षत्र स्वामी आप पंचांग का पाठन करने वालों पर आराकाशा की विशेष प्रार्थना से अपनी कृपा दृष्टि बनाये रखना।”*

*आप सबके सभी मनोकामना पूर्णता और सर्व साफल्यता लिए महादेव से आराकाशा की विशेष प्रार्थना, और आपके सुखी जीवन की हार्दिक शुभकामना…*
*आपका दिन मंगलमय ह*
शास्त्र संग्रह
*आप सबका साथ, आप सबका विकाश, एवं आप सबके कुशलता के कामना में , सदैव तत्पर आपका…*
*हरि ॐ गुरुदेव..!*

ज्योतिषाचार्य*
*आचार्य राधाकान्त शास्त्री*
*कार्यालय*
*शुभम बिहार यज्ञ ज्योतिष आश्रम*
*राजिस्टार कालोनी, पश्चिम करगहिया रोड, वार्ड:- 2, नजदीक कालीबाग OP थाना, बेतिया पश्चिम चम्पारण, बिहार, 845449,*
*सहायक शिक्षक:- राजकीयकृत युगल प्रसाद +2 उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भैसही, चनपटिया,बेतिया बिहार*
*वार्तालाप:-*,
*व्हाट्सएप संपर्क एवं पे फोन:- 9431093636*
एवं
*व्हाट्सएप संपर्क एवं पेटिएम:- 9934428775*
*वार्तालाप का समय:-*
*प्रातः 5 बजे से 8 बजे तक एवं दोपहर 3 बजे से रात्रि 10 बजे तक!*
अपने प्रश्न कभी भी भेज सकते है, समयानुसार उत्तर अवश्य मिलेगा।
*(अहर्निशं सेवा महे)*
*!!भवेत् सर्वेषां शुभ मंगलम्!!*

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *