Tue. Sep 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

काठमांडू, कार्तिक २१ –छठ महापर्व का दूसरा दिन  ६ नवबंर आज खरना है, खरना के दिन छठी मैया की पूजा की जाती है । इस दिन व्रती संतान सुख, समृद्धि और सुख–शांति की प्राप्ति के लिए पूरे दिन उपवासी रहते हुए शाम को पूजा स्थल पर दीप जलाते हैं । आज के दिन व्रती गुड़ दुध और अरबा चावल का खीर बनाती हैं, क्षेत्र के आधार पर चीजें बनती हैं । बहुत जगह खरना के दिन खीर के साथ रोटी, केला, लड्डू, खाजा चढ़ाने का भी चलन है । शाम के समय व्रती उनकी जितनी मनौती रहती है उतनी जगह पर सभी चीजों को एक ही केला के पत्ते पर रखती हैं । भगवान को अर्पित कर वह स्वयं प्रसाद ग्रहण करती हैं । व्रती के प्रसाद ग्रहण के बाद ही इसे सबको परोसा जाता है । क्षेत्र अनुसार इसके नियम में बदलाव होता है । खरना छठ पूजा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है । यह दिन आस्था, भक्ति और समर्पण का प्रतीक है ।

यह भी पढें   बल्खु नदी के किनारे रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया जा रहा है

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com