Fri. Sep 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनकपुर मे संघीय गणतान्त्रिक मोर्चा द्वारा खवरदारी जुलुस

 

jnk julusकैलास दास, जनकपुर, पुस १९ ।  ३० दलीय संघीय गणतान्त्रिक मोर्चा ने शनिवार जनकपुर सहित देश भर खवरदारी जुलसु प्रदर्शन कीया है ।

एकीकृत नेकपा माओवादी के नेतृत्व में संयुक्त लोकतान्त्रिक मधेशी मोर्चा सहित संघीय गणतान्त्रिक मोर्चा ने पहचान सहित का संघीयता और संघीयता सहित का संविधान का मांग करते हुए नगर में जुलुस प्रदर्शन किया है ।  रेल्वे स्टेशन से शुरु हुआ खबरदारी जुलुस शिवचौक, जनकचौक, रामचौक, सोनारपट्टी होते हुए जनकचोक में आ कर कोण सभा मे परिणत हुआ था ।

कोण सभा को सम्बोधन करते हुए मोर्चा का नेता ने कहा सत्तारुढ दल माओवादी के जनविद्रोह, जनआन्दोलन २ और मधेश विद्रोह से स्थापित पहिचान सहित के मुद्दा को माइनस कर पहिचान विरोधी संविधान बनाना चाह रहा है अगर वैसा हुआ तो आन्दोलन की आँधी तुफान लेलेगा चेतावनी दीया है ।

यह भी पढें   नेपाल में विनाशकारी बाढ़: भारत ने तेज किया राहत अभियान, 8वीं उड़ान से भेजी मदद

एतिहासिक मधेश विद्रोह का जग में स्थापित संघीयता को ही कुण्ठित कर सत्तारुढ काँग्रेस और एमाले पहचान विरोधी संघीयता का खाका प्रस्तुत कर संघीयता के मुल मर्म को ही धराप में रखने का प्रयास कर रहा है । उसके विरोध में गोलबद्ध होने के लिए सम्पूर्ण मधेशी आदिवासी जनजाति को आग्रह कीया है ।

मधेश आन्दोलन उत्कर्ष में जब पहुँचा था उस समय तत्कालिन प्रधानमन्त्री एवं नेपाली काँग्रेस के सभापति गिरिजा प्रसाद कोइराला ने स्वायत्त मधेश प्रदेश सहित अन्य स्वायत्त प्रदेश होने की २२ बुन्दे सहमति, विगत में एमाओवादी के साथ हुआ १२ बुन्दे लगायत की सहमति को उन्ही के पार्टी का वर्तमान अध्यक्ष एवं प्रधानमन्त्री ने उल्लंघन कर रहा आरोप भी लगाया है ।

यह भी पढें   एसीसी प्रीमियर कप– हांगकांग ने दिया नेपाल को जीत के लिए २६२ रनों का लक्ष्य

कोण सभा को सम्बोधन करते हुए मोर्चा का नेता ने एमाले अध्यक्ष केपी शर्मा ओली महराजा प्रवृति दिखा रहे है । देश का  आधिकारिक महाराजा को अन्त होने के बाद जन्मे नयाँ महाराजा को मधेशी जनता अब कभी भी स्वीकार नही करेगी कहा ।

सदभावना पार्टी धनुषा का अध्यक्ष संजय सिंह की अध्यक्षता मेंं हुआ कोण सभा में सदभावना पार्टी का केन्द्रीय सदस्य लाल किशोर साह, एमाओवादी का कार्यवाहक जिला अध्यक्ष झल्कु यादव, तमलोपा का जिला अध्यक्ष परमेश्वर साह, फोरम लोकतान्त्रिक का., फोरम नेपाल का ज्ञानेन्द्र यादव, संघीय समाजवादी पार्टी का जिला अध्यक्ष रामरतन यादव, संघीय सदभावना पार्टी का जिला अध्यक्ष रमण सिंह, राष्ट्रिय मधेश समाजवादी पार्टी का  देवकृष्ण मण्डल सहित का वक्ता ने सम्बोधन किया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com