Sat. Aug 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बीआरआई  फ्रेमवर्क पर ऋण के लिए हस्ताक्षर नहीं किए गए हैं : प्रधानमंत्री

 

काठमांडू. 5दिसम्बर

चीन यात्रा से प्रधानमंत्री  स्वदेश वापस आ चुके हैं । आने के बाद  प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने साफ कर दिया है कि चीन से कर्ज लेने के लिए    बीआरआई  फ्रेमवर्क पर हस्ताक्षर नहीं किए गए हैं.चीन की चार दिवसीय यात्रा पूरी करने के बाद स्वदेश लौटने पर त्रिभुवन हवाईअड्डे पर एक पत्रकार द्वारा पूछे गए सवाल पर प्रधानमंत्री ओली ने कहा कि उन्होंने ऋण के तौर पर वीआरआई के तहत इस परियोजना पर हस्ताक्षर नहीं किये हैं.

यह भी पढें   अब तक १८७ पर्यटकों को सुरक्षित निकाला गया, ४२० पर्यटक सम्पर्क से बाहर

उन्हाेंने कहा कि  “ मैंने पहले ही कहा था कि मैं ऋण नहीं लेने जा रहा हूँ। कर्ज की कोई बात नहीं हुई. हम बीआरआई के तहत परियोजना कार्यान्वयन के दौरान अलग से चर्चा करेंगे । हमें जो मिलता है वह ऋण नहीं है। ऋण पर काेइ बात ही नहीं हुइ है ।”

प्रधानमंत्री ने कहा कि अपनी चीन यात्रा के दौरान राष्ट्रपति शी जिनपिंग एवं प्रधान मंत्री ली के साथ अलग-अलग बैठकें कीं और  उन बैठकों में उन्होंने दोनों पक्षों के हितों पर चर्चा की।  प्रधानमंत्री ने बताया था कि पोखरा एयरपोर्ट को लेकर कोई बात नहीं उठाई गई है.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com