२०८१ राष्ट्रीय कलाश्री सम्मान प्रा. डा. वीणा पौड्याल को दिया जाएगा
काठमांडू, मंसिर २१ – वर्ष २०८१ के लिए राष्ट्रीय कलाश्री सम्मान तथा पुरस्कारों के विजेताओं के नाम की घोषणा कर दी गई है । नेपाली कला साहित्य डॉटकॉम प्रतिष्ठान ने विजेताओं के नाम की घोषणा कर दी है ।
गुरुवार को ही काठमांडू में हुए प्रतिष्ठान कार्यसमिति की बैठक से यह निर्णय लिया गया है कि इसबार का राष्ट्रीय कलाश्री सम्मान वरिष्ठ संस्कृतिविद् तथा शिक्षासेवी प्रा. डा. वीणा पौड्याल को दिया जाएगा । इसी तरह राष्ट्रीय कलाश्री पुरस्कार कवि तथा साहित्यिक अभियन्ता विश्वविमोहन श्रेष्ठ को प्रदान करने का निर्णय किया गया है । ये जानकारी प्रतिष्ठान ने दी है ।
इसी तरह स–सिद्धि राष्ट्रीय कलाश्री युवा पुरस्कार कवि तथा अनुवादक चन्द्र गुरुङ को, बद्री राष्ट्रीय कलाश्री पत्रकारिता पुरस्कार युवा पत्रकार तथा उपन्यासकार वसन्त बस्नेत को, थिरछाया राष्ट्रीय कलाश्री ललितकला पुरस्कार प्रयोगवादी युवा चित्रकार सुनिल सिग्देल को तथा पद्मनेत्र राष्ट्रीय कलाश्री संगीत पुरस्कार लोकगायक तथा संकलक कमलीकान्त भेटवा को दिए जाने का निर्णय लिया गया है ।
राष्ट्रीय कलाश्री सम्मान ‘अमूल्य’ है । राष्ट्रीय कलाश्री पुरस्कार के विजेताओं को ताम्रपत्र सहित एक लाख रुपये प्रदान किए जाएंगे । स–सिद्धि राष्ट्रीय कलाश्री युवा पुरस्कार में ७५ हजार, थिरछाया कलाश्री राष्ट्रीय ललितकला पुरस्कार में ६० हजार और पुरस्कार के विजेताओं को ताम्रपत्र सहित प्रत्येक को ५० हजार रुपये प्रदान किए जाएंगे ।
प्रतिष्ठान की अध्यक्ष मोमिला जोशी ने बताया कि पुरस्कार समर्पण कार्यक्रम का आयोजन माघ महीने के अंत में काठमांडू की जाएगी । प्रतिष्ठान कलाश्री सम्मान और पुरस्कार विगत १६ वर्षो से निरन्तर प्रदान करती आई है ।


