Sun. May 31st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

वामदेव गौतम नेकपा एकीकृत समाजवादी प्रवेश करने की तैयारी में

 
बामदेव गौतम, फाईल फोटो

काठमांडू, २४ दिसम्बर । वामदेव गौतम नेकपा एकीकृत समाजवादी पार्टी प्रवेश करने की तैयारी में लगे हैं । पूर्व गृहमन्त्री भी रहे गौतम नेकपा एमाले के पूर्व उपाध्यक्ष भी है । कुछ साल पहले तक चर्चित नेता के रुप में परिचित गौतम नेकपा एमाले परित्याग करने के बाद राजनीति में खास सक्रिय नहीं हैं ।
नेकपा एमाले और नेकपा माओवादी केन्द्र पार्टी बीच एकता होकर निर्मित नयी पार्टी नेकपा में विभाजन आने के बाद गौतम पुनः उक्त दो पार्टी को एक बनाने के लिए लगे थे । ‘पार्टी एकता राष्ट्रीय अभियान’ नाम से कुछ दिन तक क्रियाशील गौतम प्रयास असफल होने के कारण निराश हो गए थे । ऐसी ही पृष्ठभूमि में गौतम एमाले से विभाजित नेकपा एकीकृत समाजवादी पार्टी में प्रवेश की तैयारी में लगे हैं ।
प्राप्त सूचना अनुसार पार्टी राष्ट्रीय अभियान ने एकीकृत समाजवादी के साथ एकता के लिए तीन सदस्य वार्ता समिति निर्माण किया है । अभियान के महासचिव डीबी कार्की के नेतृत्व निर्मित समिति में भगवती विष्ट और लोकनाथ धमला सदस्य हैं । एकीकृत समाजवादी की ओर से पार्टी अध्यक्ष माधव कुमार नेपाल और वरिष्ठ नेता प्रमेश हमाल और नेता बलराम बास्कोटा वार्ता में सहभागी हो रहे हैं ।
औपचारिक वार्ता समिति निर्माण होने से पहले नेकपा एकीकृत समाजवादी के अध्यक्ष माधव कुमार नेपाल गौतम निवास पहुँच कर गौतम को पार्टी प्रवेश के लिए आग्रह किया था । स्मरणीय है, पिछली बार गौतम खूद कह रहे थे कि वह अब इसतरह नहीं रह सकते हैं, कोई न कोई पार्टी में प्रवेश करने की उनकी इच्छा थी । गौतम का कहना था कि वह पुनः एमाले भी प्रवेश कर सकते हैं । लेकिन एमाले की ओर से उनको पुनः एमाले प्रवेश के लिए कोई प्रयास नहीं हुआ है । जिसके चलते गौतम एकीकृत समाजवादी प्रवेश की तैयारी में लगे हैं । वार्ता समिति के बीच औपचारिक संवाद होने के बाद गौतम तथा उनकी टिम को नेकपा एकीकृत समाजवादी में प्रवेश कराने की तैयारी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *