Mon. Jun 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

लामिछाने राज्य व्यवस्था समिति से भी निलंबित

 

काठमांडू २४ दिसम्बर । राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (रास्वपा) के सभापति तथा प्रतिनिधिसभा सदस्य (सांसद्) रवी लामिछाने को राज्य व्यवस्था समिति से भी निलंबित किया गया है । सम्पत्ति शुद्धिकरण, सहकारी घोटाला तथा संगठित अपराध संबंधी आरोप में सोमबार लामिछाने को सांसद् पद से निलंबन किया गया था । आज प्रतिनिधिसभा की राज्य व्यवस्था समिति ने उनको समिति सदस्य भी निलंबन संबंधी निर्णय किया है ।
समिति सभापति रामहरि खतिवडा ने आज लामिछाने समिति सदस्य ना रहने का घोषणा किया है । स्मरणीय है, सम्पत्ति शुद्धिकरण मुद्दों में अदालत में मुद्दा पंजीकृत होते ही निमानुसार सांसद् पद स्वतः निलम्बन हो जाता है । इधर रास्वपा ने कहा है कि सांसद् पद निलंबन विरुद्ध अदालत में मुद्दा पंजीकृत की जाएगी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *