Tue. Aug 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कजाकिस्तान विमान दुर्घटना..२५ को जीवित बचाया गया, २२ अस्पताल में भर्ती

 

काठमांडू, पुष १० –  कजाकिस्तान में बुधवार की सुबह को दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान में सवार ६७ यात्रियों में से २५ को जीवित बचा लिया गया है ।
कजाकिस्तान के अक्ताऊ में बुधवार सुबह एक पैसेंजर प्लेन क्रैश हो गया । विमान मेंं ६७ लोग थे । इनमें २५ लोगों को बचा लिया गया है । २२ को अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।
दुर्घटना में ४२ लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है । विमान अजरबैजान से रूस के चेचन्या प्रांत की राजधानी ग्रोज्नी जा रहा था । लेकिन उसे कजाख शहर अक्ताऊ से लगभग ३ किमी दूर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी ।
बताया गया कि घने कोहरे के कारण विमान का रूट बदला गया था । प्लेन ने क्रैश होने से पहले एयरपोर्ट के कई चक्कर लगाए थे । पायलट ने इमरजेंसी लैंडिंग की परमिशन भी मांगी थी ।
हालांकि, बाद में उसे एयरपोर्ट के पास बीच पर इमरजेंसी लैंडिंग के लिए मजबूर होना पड़ा । क्रैश हुआ विमान अजरबैजान एयरलाइन्स का एम्ब्रेयर १९० मॉडल था ।

यह भी पढें   केरल की कैजिया लिज मैजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का खिताब अपने नाम किया

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com