Mon. Aug 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत नेपाल बार्डर पर पहली बार इंसानी बाल तस्कर की हुई गिरफ्तारी

 

काठमान्डू 9 जनवरी

डीआरआई ने चीन ले जाया जा रहा 80 लाख का इंसानी बाल नेपाल बॉर्डर से जब्त किया है . भारत नेपाल बार्डर पर इंसानी बाल की अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी हुई है. .  डीआरआई ने यह कार्रवाई उस समय की जब ट्रक मधुबनी के मधवापुर बॉर्डर पार कर रहा था. ट्रक के तहखानेमें 1680 किलो इंसानी बाल को छिपाकर रखा गया था, जिसकी कीमत 80 लाख आंकी गई है. इस मामले में बंगाल के मुर्शिदाबाद और बिहार के तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. तीनों से मुजफ्फरपुर में पूछताछ की जा रही है.

यह भी पढें   नेपाली कांग्रेस केंद्रीय कार्यसमिति की बैठक आज फिर होगी

चीन में भारतीय इंसानों के बाल से बने विग की अधिक डिमांड है. टिकाउ होने से यह महंगा बिकता है. जब्त बाल तिरुपति से खरीदकर लाया गया था. तिरुपति और अन्य धार्मिक स्थालों पर मुंडन के लिए बड़े पैमाने पर लोग जुटते हैं. अंतराष्ट्रीय तस्कर बाल एकत्रित कर नेपाल के रास्ते चीन भेजते हैं. डीआरआई के एक अधिकारी ने बताया कि उन लोगों को भी इसकी सूचना थी. जब उन्हें पता चला कि मंगलवार को बंगाल और बिहार के तीन तस्करों के नेपाल बॉर्डर से इंसानी बाल ले जाने की कोशिश में है तो यह कार्रवाई की गयी.

यह भी पढें   गोरखा में भूस्खलन से पेट्रोल पंप और एक घर क्षतिग्रस्त

डीआरआई के अधिकारी ने बताया कि ट्रक के तहखाने से बड़ी मात्रा में बाल बरामद होने के बाद ट्रक को जब्त किया गया है. मौके से मुर्शिदाबाद के अताउर रहमान और अब्दुल अजीम शेख को गिरफ्तार किया गया. उसकी निशानदेही पर बिहार के एक तस्कर को भी पकड़ा गया. उन्होंने बताया कि पहली बार मुजफ्फरपुर डीआरआई ने इंसानी बाल जब्त किया है. मधुबनी बॉर्डर इलाके में सक्रिय तस्करों का गिरोह इतना मजबूत है कि कई बार एसएसबी पर भी हमला कर चुके हैं.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com