Thu. May 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

देश के उच्च पहाड़ी तथा हिमाली भू–भाग में हल्की बर्फबारी की संभावना

 

काठमांडू, माघ २ – देश के कुछ भू–भाग में आज बारिश होने की संभावना है । कुछ क्षेत्र में बर्फबारी की भी संभावना है ।
जल तथा मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार सुबह पहाड़ी भू–भाग में आंशिक बादल छाए हैं । बाकी भू–भाग में मौसम मुख्यतया साफ ही है । तराई के कुछ भू–भाग में कुहासा लगा ही हुआ है ।
विभाग ने बताया है कि सुदूरपश्चिम प्रदेश के एक दो स्थानों में हल्की बारिश की संभावना है । सुदूरपश्चिम प्रदेश के हिमाली और पहाड़ी भू–भाग में बारिश होन की संभावना है ।
देश के उच्च पहाड़ी तथा हिमाली भू–भाग के कुछ स्थानों में हल्की बर्फबारी की भी संभावना है ।
विभाग ने जानकारी दी है कि तराई के कुछ भागों में कुहासा लगने के कारण दैनिक जनजीवन, स्वास्थ्य, यातायात, पर्यटन तथा हवाई उड़ान में असर पड़ सकता है ।
अभी देश में पश्चिमी न्यूनचापीय प्रणाली की आंशिक प्रभाव है ।

यह भी पढें   राष्ट्रपति द्वारा सभी ८ अध्यादेश जारी

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *