एचपीभी टीकाकरण अभियान, प्रधानमंत्री द्वारा शुरू
काठमांडू, माघ २२ – प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने आज से देशभर में गर्भाशय कैंसर विरुद्ध निःशुल्क एचपीभी वैक्सीन अभियान का शुुभारम्भ किया । विश्व कैंसर दिवस को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य तथा जनसङ्ख्या मन्त्रालय ने आज महाराजगंज के शिवपुरी माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ओली ने काठमांडू महानगरपालिका–३ के स्वास्थ्यकर्मियों को स्वास्थ्य कीट प्रदान कर अभियान की शुरुआत की गई । फागुन ६ गते तक देशभर में एक साथ इस अभियानन का संचालन किया गया है । देशभर में विद्यालय में अध्ययनरत कक्षा ६ से लेकर १० तक की छात्रा और विद्यालय से बाहर रहे १० से लेकर १४ वर्ष की उम्र के करीब १७ लाख किशोरियों को यह वैक्सीन दिया जाएगा ।


