Tue. Mar 18th, 2025

आज का पंचांग : आज दिनांक9 मार्च 2025 रविवार

नक्षत्रयोगशशिसूर्यनित्यम्,
*तिथिवारलग्नं दिवसं नमामि।*
*आचार्यराधाकांतकृतं वै*
*करोतुपंचांगमिदं सुप्रभातम्।।*
*निराकार मोंकार मूलं तुरीयं, गिराज्ञान गोतीतमीशं गिरीशम्‌।*
*करालं महाकाल कालं कृपालुं, गुणागार संसार पारं नतोऽहम्‌।।*
*ॐ ऐहि सूर्य सहस्त्रांशों तेजो राशे जगत्पते।*
*अनुकंपय भक्त्या, गृहाणार्घय दिवाकर:।।*
*ॐ ह्रीं घृणिः सूर्य आदित्यः क्लीं ॐ।।*
*ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय नमः।।*
*ॐ घृणि सूर्याय नम:।।*

*आज का पंचांग:-*
*आज दिनांक:- 9 मार्च 2025 रविवार*
शुभसंवत् :-2081
शाके:-1946
उत्तरायण याम्य गोल:*
*ऋतु:-* *शिशिर*
*सौर्य फाल्गुन मास की प्रविष्टे 25,…*
माह:- फाल्गुन
पक्ष:- शुक्ल
तिथि:- दशमी दिन में 10:15 तक उपरांत एकादशी,
नक्षत्र :- पुनर्वसु रात्रि 1:53 तक उपरांत पुष्य,
योग:- सौभाग्य सायं 5:11 तक उपरांत शोभन,
करण:- गर एवं वणिज,
सूर्योदय :-प्रातः 06:09,
सूर्यास्त :- संध्या 05:51,
सूर्य:- *पूर्वाभाद्रपद नक्षत्रे कुम्भ राशौ च रवि,*
चंद्रमा :- *रात्रौ 7:58 यावत मिथुन राशौ उपरांत कर्क राशौ च चन्द्रः*
*आज की ग्रह स्थिति*

*मिथुने भौम, बुध: मीने, वृषे देव वृहस्पति।*
*मीने चैव भृगु नंदन, शनि कुंभस्थितो तथा।।*
*मीने राहु: समाभावे, कन्या केतु प्रसीदतु।*
*शिवम् करोतु कल्याणम्, पंचांग पाठकेषु च।।*

*आज का राहूकाल*
सायं 4:30 बजे से 6:00 बजे तक
*अभिजीत मुहूर्त:-*
दोपहर 11:34 से 12:22 तक।
भारतीय ज्योतिष के अनुसार
कोई भी नया और शुभ कार्य जिस कार्य से चिरकाल तक लाभ लेना हो ऐसे प्रत्येक कार्य को अभिजीत मुहूर्त में प्रारंभ करना चाहिए यह अभिजीत मुहूर्त सभी कार्यों के लिए शुभ होता है। वहीं राहुकाल में कोई भी शुभकार्य प्रारंभ नही करना चाहिए।
*दिशाशूलः-*
आज के दिन पश्चिम दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए यदि यात्रा करना ज्यादा आवश्यक हो तो पान या घी खा कर प्रस्थान करें।

*तिथि का महत्वः-*
*आज का पर्व त्यौहार,मुहूर्त व खास:-*

*आज आमलकी एकादशी के नहाय खाय के दिन प्रातः स्नान पूर्वक श्री सूर्य उपासना आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ, श्री गणेश पूजन, गणेश अथर्वशीर्ष एवं श्री कृष्ण स्तोत्र, अपराजिता स्तोत्र, का पाठ सर्व सिद्धि दायक अखण्ड सुख सौभाग्य दायक एवं परम कल्याणकारी होगा।*

*दैनिक राशिफल*
*देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवा यां व्यवहारके।*
*नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।*
*आराकाशा विवाहोक्तम् यात्रायां ग्रहगोचरे। जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत।।*

*आज का दैनिक राशि :-*

🐏 मेष:-
आज का दिन आपके लिए निश्चित परिणाम लेकर आएगा। छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में कुछ अवरोधों के सामना में सफलता हो सकता है। नौकरी से जुड़े जातकों को आज ऑफिस में कुछ नए अधिकार दिए जाएंगे और प्रमोशन भी मिल सकता है। आराकाशा के अनुसार संतान की चिंता आज समाप्त होगी, लेकिन परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता सता सकती है। बड़ों के साथ कुछ  वैचारिक मतभेद हो जाने की वजह से परिवार में अशांति का माहौल रहेगा। संबंधी पक्ष से भी धन लाभ मिलता दिख रहा है। सायंकाल का समय आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।

यह भी पढें   विपद् जोखिम न्यूनीकरण तथा व्यवस्थापन प्राधिकरण के कार्यकारी प्रमुख में दिनेश भट्ट नियुक्त

🐂 वृष:-
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आराकाशा के अनुसार प्रेम जीवन में कुछ तनाव हो सकता है, जिसकी वजह से आपका मन आपके कामकाज में नहीं लगेगा, लेकिन परेशान ना हो। सायंकाल तक तनाव तमन्ना समाप्त हो जाएगा। आज आपको अपने परिवार के  सदस्यों से बहस बाजी में ना पड़कर उनकी सलाह को मानना आपके लिए उपयोगी सिद्ध होगा। यदि आज आप अपने व्यापार में कोई नई डील फाइनल करने जा रहे हैं, तो वह आपके लिए हानिकारक सिद्ध हो सकती है, इसलिए सावधान रहें।

👫 मिथुन:-
आज यदि आपने कोई मकान व दुकान खरीदने का मन बना रखा है, तो उसमें सफलता मिलेगी और भविष्य में इसका भरपूर लाभ भी मिलेगा। आराकाशा के अनुसार आपका लंबे समय से रुका हुआ धन आज आपको प्राप्त हो सकता है, जिससे आपके धन कोष में वृद्धि होगी और आप की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज आपको किसी भी तरह की अनैतिक गतिविधियों से दूर रहना होगा, नहीं तो आप को नुकसान उठाना पड़ सकता है। नौकरी से जुड़े जातकों को आज कुछ शत्रु परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए अपने काम को जल्दबाजी से ना करे, धैर्य रखकर करें।

🦀 कर्क:-
आज आपके व्यापार को किसी बुजुर्ग की सलाह से बड़ा लाभ मिल सकता है। आराकाशा के अनुसार विदेशी व्यापार कर रहे लोगों को आज कोई शुभ सूचना प्राप्त होगी। राजनीतिक लोगों से संबंध बनेंगे और सामाजिक क्षेत्र में भी आपका दायरा चारों ओर फैलेगा। इसके लिए आप पर्यत्न करते रहें। किसी भी गलतफहमी को पैदा ना होने दें। सायंकाल का समय आप अपने मित्रों के साथ हर्षोल्लास में व्यतीत करेंगे। यदि आपने कोई पार्ट टाइम बिजनेस शुरू किया है, तो उसमें आपको फायदा होगा। आज आप अपने घर की जरूरतों के लिए कुछ सामान की खरीदारी कर सकते हैं।

🐅 सिंह:-
आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। आराकाशा के अनुसार आज आपको अपने परिवार के किसी सदस्य से अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है, जिससे आपका आर्थिक बोझ भी कम होगा और आपका मन प्रसन्न होगा। कपड़ा व्यापार कर रहे व्यापारियों को आज आर्थिक लाभ हो सकता है और प्रेम जीवन आनंदमय रहेगा, लेकिन आपको अपनी व अपने परिवार के सदस्यों के सेहत का ध्यान रखना होगा और भीड़भाड़ वाली जगहो पर जाने से बचना होगा। आज आपके कार्यक्षेत्र में आपके किसी शत्रु को आपकी प्रगति से जलन हो सकती है, इसलिए सभी से अच्छा व्यवहार करें, नहीं तो वह आप को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं।

यह भी पढें   नमस्कार शाह गैरसरकारी संस्था महासंघ नेपाल के केन्द्रीय सचिव पद पर निर्वाचित

🧕कन्या:-
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आराकाशा के अनुसार परिवार का वातावरण अच्छा रहेगा और रिश्ते में मजबूती आएगी। यदि पारिवारिक संपत्ति से संबंधित भी कोई विवाद चल रहा था, तो वह आज समाप्त होगा। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज महिला सहकर्मी व अधिकारी सहयोग कर सकते हैं । आज आपको अपने आसपास के माहौल को खुशनुमा बनाए रखने का प्रयास करना होगा। गाया आपके कार्यक्षेत्र में आज कोई नया परिवर्तन हो सकता है, जो आपको आश्चर्य में डाल सकता है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।

⚖️ तुला:-
आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायक रहेगा। आराकाशा के अनुसार कार्यक्षेत्र में जीवन साथी की सलाह आपके लिए मददगार साबित होगी और व्यवहारिक सोच से आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यदि लंबे समय से आपके घर के कुछ कार्य लटके हुए थे, तो आज आपको उन्हें पूरा करने का समय मिलेगा। रोजगार के क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से आ रही समस्याए आज समाप्त होगी। आपके अंदर नेतृत्व क्षमता का भी विकास होगा और व्यवहार में आपके द्वारा किए गए परिवर्तन आपके लिए उपयोगी सिद्ध होंगे। संतान को अपने भविष्य में आगे बढ़ते देख आपके मन मे प्रसन्नता रहेगी।

🦂 वृश्चिक:-
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आराकाशा के अनुसार रोजगार के क्षेत्र में अस्थिरता के कारण मन परेशान हो सकता है। भाइयों तथा मित्रों की मदद के लिए नए अवसर मिलेंगे, जिससे आपका भविष्य मजबूत होगा। रिश्तेदारों के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। सायंकाल का समय आप धार्मिक कार्यों में अपना मन लगा सकते हैं। छात्रों को एकाग्रता के साथ प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करनी होगी। विवाह योग्य जातकों के लिए अच्छे विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। आज आप अपने कार्य क्षेत्र में घर के सभी दायित्वों को सफलतापूर्वक पूरा करेंगे।

🏹 धनु:-
आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। आराकाशा के अनुसार व्यापार में नई चीज शामिल करने से स्थिति आपके पक्ष में नजर आएंगी और पुरानी देनदारियों से भी आप मुक्त हो सकते हैं। लव लाइफ में आपको कोई उपहार मिल सकता है, जिसकी वजह से नई ऊर्जा का संचार होगा और प्रेम जीवन सुखमय होगा। घर के लिए कुछ जरूरी चीजों की खरीदारी करेंगे, लेकिन उसमें पहले आपको अपनी जेब का ख्याल रखना होगा। कार्य क्षेत्र में नए प्रोजेक्टों पर आपके सुझावों का स्वागत होगा और आपको उसमें नेतृत्व करने को भी कहा जा सकता है। भाई व बहन के विवाह का प्रस्ताव आज प्रबल होगा।

यह भी पढें   बुद्धिजीवियों और नागरिक समाज के साथ समाजवादी माेर्चा-संवाद,दलाें की नीति में सुधार की सलाह

🐊 मकर:-
आज का दिन आपको अपने आलस्य को दूर भगाकर आगे बढने का होगा। आराकाशा के अनुसार अपने कार्य क्षेत्र के लंबित पड़े कार्य को पूरा करने करना होगा। आपके अधिकारी भी इसमें आपकी मदद कर सकते हैं। यदि आप किसी कानूनी मामले से गुजर रहे हैं, तो स्थितियां आज आपके पक्ष में नजर आएंगी और आप अपनी वाणी से भी सभी को संतुष्ट करने में सफल रहेंगे, लेकिन आज आपको अपने किसी रिश्तेदार व मित्रों को उधार देने से बचना होगा अन्यथा धन वापस आने की संभावना कम है। घर के किसी सदस्य के विवाह के कार्यक्रम में आज आप सम्मिलित हो सकते हैं। जीवनसाथी से प्रेम व स्नेह बनाए रखें।

🍯 कुंभ:-
आज का दिन प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए सफलतादायक रहेगा। आराकाशा के अनुसार आज आपके रिश्ते में सम्मान बढ़ेगा। यदि आपके जीवनसाथी ने आपको अपने परिवार वालों से नहीं मिलवाया है, तो वह आज मिलवा सकते हैं। पड़ोसियों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा और किसी कार्य में उनकी मदद भी मिलेगी। धार्मिक कार्यों में आपका सहयोग मिलने से आपकी ख्याति बढ़ेगी। यदि विदेश में आपका कोई भाई या बहन रहता है, तो उनसे आज मुलाकात हो सकती है। सायंकाल का समय आप अपने भाई बहनो के साथ व्यतीत करेंगे।

🐟 मीन:-
आज का दिन आपके व्यावसायिक सावधानी के साथ रहना होगा। आराकाशा के अनुसार आज प्रतिस्पर्धा के लिए हानिकारक हो सकता है। आज आपकी खोई हुई चीज व धन मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। यदि कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा, लेकिन किसी भी तरह का निवेश करने से पहले अपने जीवनसाथी की सलाह अवश्य लें। आज आपको अपनी आय और व्यय दोनों में संतुलन बनाकर चलना होगा, नहीं तो भविष्य में मुश्किल आ सकती है। माता पिता के आशीर्वाद से मार्गदर्शन से आज कोई लाभ हो सकता है।
*🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏*
*“हे तिथि स्वामी, दिन स्वामी, योग स्वामी, नक्षत्र स्वामी आप मेरी विशेष प्रार्थना से अपनी कृपा दृष्टि सब पे बनाये रखना।”*
*आप सपरिवार की सभी मनोकामना पूर्णता और सर्व साफल्यता लिए महादेव से मेरी विशेष प्रार्थना, और आपके सुखी जीवन की हार्दिक शुभकामना…*

*शास्त्र संग्रह के साथ महादेव की कृपा से आपके उत्तम आयु आरोग्यता, पद, प्रतिष्ठा, संपूर्ण कुशलता एवं आपका साथ, आपका विकाश, एवं आपके कुशलता के कामना के साथ, व्रत पूजन अभिषेक में सदैव तत्पर आपका…*
*हरि ॐ गुरुदेव..!*

ज्योतिषाचार्य*
*आचार्य राधाकान्त शास्त्री*
*कार्यालय*
*शुभम बिहार यज्ञ ज्योतिष आश्रम*
*राजिस्टार कालोनी, पश्चिम करगहिया रोड, वार्ड:- 2, नजदीक कालीबाग OP थाना, बेतिया पश्चिम चम्पारण, बिहार, 845449,*
*सहायक शिक्षक:- राजकीयकृत युगल प्रसाद +2 उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भैसही, चनपटिया,बेतिया बिहार*
*वार्तालाप:-*,
*व्हाट्सएप संपर्क एवं पे फोन:- 9431093636*
एवं
*व्हाट्सएप संपर्क एवं पेटिएम:- 9934428775*
*वार्तालाप का समय:-*
*प्रातः 5 बजे से 8 बजे तक एवं दोपहर 3 बजे से रात्रि 10 बजे तक!*
अपने प्रश्न कभी भी भेज सकते है, समयानुसार उत्तर अवश्य मिलेगा।
*(अहर्निशं सेवा महे)*
*!!भवेत् सर्वेषां शुभ मंगलम्!!*

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com