Fri. Sep 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हमें समझना होगा कि हम राजतंत्र में नहीं लोकतांत्रिक गणतंत्र में हैं – पृथ्वीसुब्बा गुरुङ

 

काठमांडू, फागुन २७ – संचार तथा सूचना प्रविधि मंत्री पृथ्वीसुब्बा गुरुङ ने कहा कि हमें समझना होगा कि हम राजतंत्र में नहीं लोकतांत्रिक गणतंत्र में हैं । सच तो यह है कि राजतंत्र उसी दिन समाप्त हो गया जिस दिन तत्कालीन राजा वीरेन्द्र और युवराज दीपेन्द्र की मृत्यु हुई । उन्होंने कहा कि वीरेन्द्र और दीपेन्द्र के निधन होने के बाद उनके भाई को राजा बनाकर नेपाली नेताओं ने बहुत बड़ी गलती की । आज एक कार्यक्रम में उन्होंने यह बातें कही । उन्होंने यह भी कहा कि राजा को दरबार में ही मारा गया । उन्होंने कहा कि राजा वीरेन्द्र की मृत्यु के बाद ज्ञानेन्द्र को राजा बनाना सांप के बच्चे को पालने जैसा है ।
उन्होंने कहा कि“जिस दिन राजा वीरेन्द्र की हत्या हुई, दीपेन्द्र का भी निधन हो गया ,राजतन्त्र उसी दिन समाप्त हो गया था । राजा मरे, उनके बाद होने वाले युवराज भी मरे इसके साथ ही राजा समाप्त हुआ । ये दरबार द्वारा समाप्त हुआ । क्या आम जनता द्वारा समाप्त हुआ है ? उस समय फिर से राजा बनाकर नेपाल के नेताओं ने बहुत बड़ी गलती की । सांप के बच्चे को पाला । ऐसे व्यक्ति को राजा बनाया जिसे राजा नहीं बनाना चाहिए था । राजा बना दिया, सबकुछ खा गया । जनता ने आन्दोलन किया, जनता से हारकर भागा । उन्होंने कहा कि राजा राजा कहकर या राजा को साथ लेकर देश का विकास नहीं होगा । अब हमें समझना होगा कि हम राजतंत्र में नहीं लोकतांत्रिक गणतंत्र में हैं ।

यह भी पढें   मातृ एवं नवजात टिटनेस उन्मूलन में नेपाल की बड़ी उपलब्धि, WHO ने लगातार एक दशक की सफलता पर दिया प्रमाणपत्र

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com