Mon. Aug 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एसईई में पाँच लाख आठ हजार ३९० विद्यार्थी होंगे सहभागी

 

काठमांडू, फागुन २८ –इस वर्ष के माध्यमिक शिक्षा परीक्षा (एसईई)की तैयारी पूरी कर ली गई है । परीक्षा नियन्त्रण कार्यालय, कक्षा १० का आगामी चैत ७ से होने जा रही परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है । परीक्षा नियन्त्रक नन्दलाल पौडेल ने जानकारी दी है कि सभी जिलें में प्रश्नपत्र पहुँचाया जा चुका है ।
इस वर्ष के एसईई में पाँच लाख आठ हजार ३९० विद्यार्थी सहभागी होंगे । नियन्त्रक पौडेल के अनुसार, नियमित से चार लाख ३३ हजार और ग्रेडवृद्धि से ७५ हजार २४५ विद्यार्थी परीक्षा देंगे । अभी तक २७९ परीक्षा केन्द्र बनाया जा चुका है और जरुरत हुई तो और भी केन्द्र बनाए जाएंगे ।
इस बार के एसईई में सुधार केन्द्र और कारागार को मिलाकर तीन विद्यालय बाहर के केन्द्र बनाए गए हैं । नियन्त्रक पौडेल के अनुसार, काठमांडू और दैलेख के दो कारागार से विद्यार्थी एसईई की परीक्षा देंगे । इसी तरह भक्तपुर के सुधार गृह से ही परीक्षा देने की व्यवस्था मिलाई गई है । इस वर्ष के एसईईमा कीर्तिपुर स्थित सफलता एचआईभी शिक्षा सदन से भी विद्यार्थी सहभागी होंगे । विद्यालय से चार एचआई संक्रमित विद्यार्थी भी एसईई की परीक्षा देने की जानकारी नियन्त्रक पौडेल ने दी है । इस वर्ष के एसईई के नतीजा में लेटर ग्रेडिङ सिष्टम अनुसार ही होगा । परीक्षा चैत १९ तक संचालन होने की तालिका है ।

यह भी पढें   भारत के लिए पूर्व नेपाली राजदूत प्रा. हर्ष नारायण धौभडेल का निधन

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com