मयूर भंज छऊ नृत्य का का कार्यक्रम जनकपुरधाम रविवार को आयोजित होगा
जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । भारतीय राजदूतावास तथा भारतीय बाणिज्य महादूतावास वीरगंज के संयुक्त तत्वावधान में रविवार की शाम जनकपुरधाम के महेंद्र नारायण निधि सांस्कृतिक केंद्र में मयूरभंज छऊ नृत्य का कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा । इण्डियन काउन्सिल फोर कल्चरल रिलेशन नयी दिल्ली के सहयोग में कुशेश्वर ठाकुर की टीम द्वारा मयूरभंज छऊ नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा।बता देंकिउड़ीसा राज्य के उतरी भाग में स्थित मयूरभंज अपने छऊ नृत्य के लिए प्रसिद्ध हैं। नृत्य के आरंभिक चरणों में मुखौटा का इस्तेमाल इस नृत्य के आरंभिक चरणों में मुखौटा का इस्तेमाल इस नृत्य की तीनो विधाओं मयूरभंज, सरायकेला और पुरूलिया में किया जाता था।बाद में मयूरभंज छऊ द्वारा त्याग दिया गया। शुरुआत में यह नृत्य तलवारबाजी तक सीमित था, जिसमें एक हाथ में तलवार दुसरे हाथ में ढाल होती थी।