Tue. Oct 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

देश में राजा और राणातंत्र का वापस आना संभव नहीं है – विमलेन्द्र निधि

 

काठमांडू,चैत ९ – नेपाली कांग्रेस के सांसद विमलेन्द्र निधि ने कहा है कि देश में राजतंत्र वापस नहीं आएगी । शनिवार (चैत ९) जनकपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने इस बात को कहा ।
उन्होंने इस बात का उल्लेख किया कि देश में राजा और राणातंत्र का वापस आना संभव नहीं है । “सभी कह रहे हैं कि नेपाल में राजतंत्र वापस आया, वापसआया वापस आया, नेपाल में राजशाही आया, आया, आया लेकिन मैं कहता हूँ कि – नेपाल में राजतंत्र, राणाशाही नहीं आएगी, नहीं आएगी, नहीं आएगी । लोग चाहे कितना भी चिल्लाएं अब राजतंत्र नहीं है आनेवाला ।
उन्होंने यह भी कहा कि “बाकी देश में राजतंत्र के अंत होने पर, नहीं मानने पर राजाओं की क्या दुर्गति हुई है इसका उदाहरण तो इतिहास में प्रमाणित है ।” “इसलिए  तत्कालीन राजा को अपनी सीमा समझनी होगी ।”
उन्होंने कहा कि राजतन्त्र अस्वीकृत हो चुका है । नेपाल के अन्तिम राजा ज्ञानेन्द्र शाह हुए “राजा अपदस्त मात्र नहीं हुए, अस्वीकृत हुए हैं । नेपाल में राजतंत्र समाप्त हो चुका है ।” उन्होंने कहा, “नेपाल में जनता द्वारा निर्वाचित सार्वभौम संसद द्वारा राजतन्त्र अस्वीकृत हो चुका है । रिजेक्टेड हो चुका है और, ज्ञानेन्द्र अन्तिम राजा हैं ।”
सांसद निधि ने कहा कि जनता देश की मालिक है ।

यह भी पढें   पाकिस्तान से युरोप तक धोखा ही धोखा : डा.विजय दत्त

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com