Tue. Oct 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारतीय दूतावास द्वारा आर्थिक सहयोग

 

हिमालिनी डेक्स
भारत नेपाल आर्थिक सहयोग के द्वारा इस समय नेपाल के विभिन्न जिलों में भारतीय राजदूतावास द्वारा ५८०० करोड रुपये के सहयोग से लगभग ४०० छोटे-बडे प्रजेक्ट चलाए जा रहे हैं । इसी क्रम में मार्च के आखिरी हफ्ते में भारतीय राजदूत राकेश सूद पहाडी जिला गुल्मी और पाल्पा पहुँचे थे । इन दो जिलों में भारतीय सहयोग से बनने वाले कुछ विद्यालय भवन का शिलान्यास किया तो कुछ नवनिर्मित भवन का उद्घाटन भी । भारतीय राजदूत के दो दिवसीय गुल्मी व पाल्पा भ्रमण के दौरान उन्होंने कुल ७.६० करोड रुपये बराबर की सहायता से विभिन्न प्रोजेक्टों की शुरुआत की । गुल्मी और पाल्पा जिले के निवासियों के खास अनुरोध पर भारतीय राजदूतावास द्वारा इन जिलों में विकास कामों की शुरुआत की गई है ।
लेकिन इन जिलों में माओवादियों ने एक बार फिर भारतीय राजदूत के खिलाफ विरोध पर््रदर्शन कर अपनी अराजनैतिक व्यवहार को दर्शाते हुए कूटनीतिक मर्यादा का अपमान किया है । पाल्पा व गुल्मी में पहुँचे भारतीय राजदूत राकेश सूद व भारत के खिलाफ नाराबाजी करने के साथ माओवादी कार्यकर्ताओं ने काले झण्डे भी दिखाए । माओवादियों द्वारा किए गए इस अमर्यादित व्यवहार से ना सिर्फराजनीति बल्कि पूरा देश ही शर्मसार हुआ है । नेपाल में किसी राजदूत का अपमान उस पूरे देश का अपमान है और नेपाली जनता किसी भी हालत में भारतीय जनता का अपमान नहीं सह सकती है क्योंकि दोनों देशों के बीच जो संबंध है, वो राजनीतिक संबंध से भी बढÞकर है ।
शायद यही सोचकर ही माओवादी के तमाम विरोधों के बावजूद भारतीय राजदूतावास का सहयोग निरंतर जारी है । मार्च महिने में गुल्मी और पाल्पा में जहाँ ७ करोडÞ ६० लाख रुपये बराबर के विकास निर्माण कार्य की शुभारम्भ की वहीं भारतीय राजदूत राकेश सूद ने लालबकैया, बागमती और कमला नदी के तटबन्ध के निर्माण व मरम्मत कार्य के लिए ५४ करोडÞ ५३ लाख ५० हजार रुपये का चेक नेपाल सरकार में उप्रधानमंत्री व अर्थ मंत्री रहे भारतमोहन अधिकार को हस्तांतरण किया ।
मार्च महीने में धुनषा जिले में भी भारतीय राजदूतावास द्वारा २.६८ करोडÞ रुपये सहायता संबंधी समझौते पर हस्ताक्षर किया गया । भारतीय दूतावास द्वारा दिए जाने वाले गोल्डन जुबली स्काँलारशीप पाने वाले छात्रों की घोषणा भी मार्च महीने में ही की गई । भारतीय राजदूत राकेश सूद ने काठमांडू मे आयोजित एक समारोह के बीच छात्रवृति पाने वाले सफल छात्रों को प्रमाण पत्र भी वितरित किया ।

यह भी पढें   बदलती वैश्विक व्यवस्था - तीसरी दुनिया का भविष्य : प्रेमचंद्र सिंह

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com