Sat. Jul 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

तीनकुने आन्दोलन में एक व्यक्ती को लगी प्रहरी की गोली, अवस्था गंभीर

 

काठमांडू, २८ मार्च । काठमांडू तीनकुने क्षेत्र में हुई झड़प में एक व्यक्ति गम्भीर घायर हो गए हैं । राजावादी समूह और सुरक्षार्थ तैनाथ नेपाल पुलिस के बीच जारी तनाव के बीच नेपाल पुलिस ने हवाई फायर की थी । उसी क्रम में एक आन्दोलनकारी के ऊपर पुलिस ने गोली चलाई थी, उसीसे आन्दोलनकारी गम्भीर घायल हो गए हैं ।
आन्दोलनकारियों से प्राप्त सूचना अनुसार नेपाल पुलिस ने अन्दोलनकारी की कम्मर से नीचले भाग में गोली चलाई है । गोली लगने से घायल आन्दोलनकारी को उपचार के लिए पास में ही रहे कान्तिपुर अस्पताल भर्ती की गई थी । लेकिन अवस्था गम्भीर होने के कारण कान्तिपुर अस्पताल में उनको वीर अस्पताल ले जाने के लिए कहा, उनका का उपचार वीर अस्पताल में जारी है ।
घायल होनेवाले व्यक्ति कौन है ? अभी इसकी जानकारी नहीं है । लेकिन घटना के संबंध में पुलिस ने भी औपचारिक जानकारी नहीं दी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed