लेखक तथा कूटनीतिज्ञ कमल कोइराला का निधन
काठमांडू, चैत १७ – लेखक तथा कूटनीतिज्ञ कमल कोइराला का निधन हो गया । कुछ ही दिन पहले कोइराला पैरालिसिस के कराण अस्पताल में भर्ना किया गया था ।
आज (रविवार) की शाम सिनामंगल स्थित केएमसी अस्पताल में कोइराला का ८७ वर्ष की उम्र में निधन हो गया ।
सोमवार की सुबह ११ बजे आलोकनगर स्थित नेकपा (एकीकृत समाजवादी)के केन्द्रीय कार्यालय में श्रद्धाञ्जली सभा रखे जाने की पत्रकार किशोर श्रेष्ठ ने जानकारी दी है ।
वें पूर्वप्रधानमन्त्री मातृकाप्रसाद कोइराला के पुत्र हैं । कोइराला परिवार में वही एकमात्र कम्युनिष्ट थे । उन्होंने कोरिया के लिए नेपाली राजदूत के रूप में तीन वर्षे कार्यकाल संभाला था ।


